
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कोलकाता : पश्चिम बंगाल देश का एक ऐसा राज्य है, जो शानदार और रोमांटिक बीचेज के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन रोमांटिक बीचेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ हसीन और सुकून के पल बिता सकते हैं।
दीघा बीच : पश्चिम बंगाल में स्थित सबसे रोमांटिक और खूबसूरत बीच घूमने के लिए कई कपल्स सबसे पहले दीघा बीच पहुंचते हैं। यह बीच पूरे पश्चिम बंगाल का भी मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। यहां पर देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में स्थित दीघा बीच अपनी कई चीजों के कारण रोमांटिक बन जाता है।

उदयपुर बीच
पश्चिम बंगाल में उदयपुर बीच पर सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस बीच को पश्चिम बंगाल के सबसे पुराने और खूबसूरत समुद्री तटों में से एक माना जाता है।
यह बीच सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि ओडिशा के लिए भी आकर्षण का केंद्र माना जाता है। क्योंकि यह ओडिशा की सीमा से कुछ दूरी पर है।

शंकरपुर बीच
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 176 किमी और दीघा से करीब 14 किमी दूर शंकरपुर बीच स्थित है। यह राज्य का सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत बीचेज में से एक है। यह बीच भी राज्य के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

ताजपुर बीच
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में स्थित ताजपुर बीच भी काफी फेमस है। यहां पर सिर्फ स्थानीय पर्यटक नहीं बल्कि अन्य कई राज्यों से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है।
आप पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित मंदारमणि बीच, बक्खाली बीच और डायमंड हार्बर बीच एक्सप्लोर कर सकते हैं।