उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 28 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 28 रेल कर्मचारी शनिवार 28 फरवरी 2026 को अपनी दीर्घ एवं समर्पित रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवा भाव के साथ रेलवे की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को मंडल कार्यालय के सभागार में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए गए। संबंधित समस्त देयकों का भुगतान कर्मचारियों के नामांकित बैंक खातों में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे प्रेषित किया जाएगा, जिससे राशि स्वतः उनके खातों में जमा हो जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश चंद्र बैरवा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वागत के साथ किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ, शूरवीर सिंह चौहान ने सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button