Breaking News

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अस्पताल में निधन

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने ट्वीट कर शोक जताया और लिखा, सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का अभी मेदांता में दुःखद निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव से एक पुत्र प्रतीक यादव हैं। प्रतीक राजनीति से दूर रहते हैं।

साधना गुप्ता काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें फेफड़े में संक्रमण की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह यादव भी पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब होने के बाद मेदांता में भर्ती कराए गए थे।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शनिवार को दोपहर बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़नी शुरू हो गई। उनकी स्थिति गंभीर बताई जाने लगी। इसकी जानकारी मुलायम सिंह यादव को भी दी गई। वे अपनी पत्नी को देखने अस्पताल पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद उनके निधन की सूचना आई।

साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी की राजनीति में काफी सक्रिय रही थीं। हालांकि, मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ दी। वे औरैया जिले के बिधूना की रहने वाली थीं। साधना गुप्ता का परिवार राजनीति में सक्रिय था। उनके भाई प्रमोद कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी में सक्रिय थे और वे 16वीं विधानसभा में विधायक रह चुके हैं। यूपी चुनाव के समय उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली थी।

 

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...