Breaking News

शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, दी अश्रुपूर्ण विदाई

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का मंगलवार को टोक्यो में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार आबे की आत्मा की शांति के लिए टोक्यो के ज़ोजोजी मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

कांटो क्षेत्र में स्थित ज़ोजोजी मंदिर 600 साल से भी पहले स्थापित एक ऐतिहासिक स्थल है। इस दौरान दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी क्षेत्रों के हजारों लोग मंदिर के पास सड़कों पर उमड़ पड़े। प्रार्थना के बाद  आबे के पार्थिव शरीर को मंदिर से दाह संस्कार के लिए किरिगाया फ्यूनरल हॉल ले जाया गया।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच हजार लोगों ने जापान के नारा में आबे की हत्या वाली स्थल पर पुष्पांजली अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे की नारा में तेत्सुया यामागामी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...