Breaking News

वृश्चिक राशि के जातकों के आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे

सूर्योदय राशि : १९ अक्टूबर २०१७ : आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, इन दोनों को आज हस्त नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आज के राशिफल पर एक नजर……

मेष :- मेष राशि के जातकों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।

वृष :- वृष राशि के जातकों को किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

मिथुन :- मिथुन राशि के जातक पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है।

कर्क :- कर्क राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह :- सिंह राशि के जातकों को आज धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें।

कन्या :- कन्या राशि के जातकों के लिए राजनैतिक संगठन से जुड़ने के योग बन रहे हैं, प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

तुला :- तुला राशि के जातक आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक :-वृश्चिक राशि के जातकों के आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे।

धनु :- धनु राशि के जातक दूसरों के भरोसे न रहकर सिद्धान्तों पर रहकर अपनी शर्तों पर काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर :- मकर राशि के जातक आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों के लिए रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

मीन :- मीन राशि के जातकों पर आज काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा, इसके बाद भी आप अपनी सूझ-बूझ से बिना तनाव के काम करेंगे।

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...