Breaking News

विधायक तरूण भनोत के अथक प्रयासों से कटंगा फ्लाईओवर हुआ स्वीकृत

सरिता साह, जबलपुर।कांग्रेस के महज 15 महीने के शासन काल में जबलपुर के सर्वांगीण विकास की मजबूत नीव रखी गई थी। जबलपुर को भी इंदौर, भोपाल और ग्वालियर के तर्ज पर संपूर्ण महानगर बनाने की संकल्पनाओं की आधारशिला रखने का प्रस्ताव था, किंतु अलोकतांत्रिक रूप से प्रदेश की जनता के जनादेश का चीरहरण कर मध्यप्रदेश के गौरवशाली संसदीय इतिहास को भाजपा ने ताक पर रख सत्ता पर काबिज होने में सफल तो हो गई, किंतु  कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तावित और स्वीकृत सभी परियोजनाओं को राजनैतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लंबे समय से लटकाया जा रहा है। उक्त आरोप प्रदेश सरकार में पूर्व वित्तमंत्री एवं जबलपुर पश्चिम से विद्यायक  तरूण भनोत ने प्रदेश की भाजपा और शिवराज सरकार पर लगाया है।
 भनोत ने बताया कि कांग्रेस शासन काल में उनके वित्तमंत्री रहते हुए गोरखपुर-कटंगा क्रासिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति प्लान की गई थी, और प्रारंभिक रूप से इस परियोजना हेतु 34.03 करोड़ रूपये का प्रतीक प्रावधान भी किया गया था, किंतु भाजपा के सत्ता में आते ही इस महत्वपूर्ण परियोजना को राजनैतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अनावश्यक रूप से लटकाने का प्रयास किया गया।
 भनोत ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि आखिरकार लंबी लड़ाई और अथक प्रयासों के बाद शासन द्वारा कटंगा फ्लाईओवर की स्वीकृति प्रदान की गई है, और उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिले समर्थन के लिए क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।  भनोत ने बताया कि कटंगा फ्लाईओवर बनने के उपरांत निश्चित रूप से सदर और गोरखपुर के साथ ही ग्वारीघाट की ओर आवागमन सुगम होगा, और यातायात के बढते दबाव को कम करने में भी यह फ्लाईओवर मील का पत्थर साबित होगा।
 भनोत ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि कटंगा फ्लाईओवर की स्वीकृति उपरांत अन्य कई ऐसी महत्वपूर्ण परियोजनाऐं अब भी लंबित है, जो उनके वित्तमंत्री रहते हुए प्रस्तावित थी, उन्हें भी शीघ्र स्वीकृति प्रदान किया जाये, जिनमें मुख्य रूप से डुमना नेचर सफारी, शास्त्रीब्रिज का पुनः निर्माण, नर्मदा रिवर फ्रंट का निर्माण, डेयरी सांईस एवं फूड टेक्नालॉजी महाविद्यालय की स्थापना, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, जबलपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट की स्वीकृति, सिक्ख संग्राहलय एवं शोद्य केन्द्र जैसे अन्य कई महत्वपूर्ण परियोजनाऐं है, जो अब भी अपने मूर्तरूप पाने शासन के आदेशों और कार्यवाही की प्रतिक्षा में है।
 भनोत ने बताया कि उक्त सभी परियोजनाओं को कांग्रेस शासन में न केवल प्रस्तावित किया गया था, बल्कि इसके सर्वे एवं अन्य कार्यो के लिए प्रारंभिक रूप से बजट में वित्तीय प्रावधान भी किया गया था, उन्होंने बताया कि प्रस्तावित परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु लगातार मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं संबंधित विभाग के मंत्रियों को पत्राचार किया जा रहा है, किंतु अब भी इन परियोजनाओं में शासन स्तर की कार्यवाही लंबित है। भनोत ने जबलपुर के सर्वांगीण विकास और शहर को देश के विकसित महानगरों की तर्ज पर विकसित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Loading...

Check Also

देश में 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव – 2024, मतगणना 4 जून को होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव – ...