Breaking News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न

अशाेक यादव, लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दारुलशफा पुराना बी-ब्लॉक के कामन हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पि.व. प्र. मा डॉ राजपाल कश्यप ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने विधानसभा, ब्लॉक और बूथ स्तर तक कमेटी गठित करके सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंडल एवं जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त करते हुए उन्हें क्षेत्रीय कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी सौपी जाए।

साथ ही एक बार फिर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का संकल्प लिया जाए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सपा नरेश उत्तम, विशम्भर निषाद आदि सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

सूर्या कमान में सेना के घुड़सवारों का शानदार प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : खनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में घुड़सवारी प्रदर्शन ...