Breaking News

राष्ट्रीय जनता दल भी नगर निकाय चुनाव में ठोकेगी ताल

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव में होने वाले दंगल में राष्ट्रीय जनता दल भी ताल ठोकेगी।राजद, उ0प्र0, प्रदेश अध्यक्ष, अशोक सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त, उत्तर प्रदेश को शुक्रवार को पत्र लिखकर अवगत कराया है।अशोक सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बताया कि राष्ट्रीय जनता दल उत्तर प्रदेश आगामी नगर निकाय उत्तर प्रदेश के चुनाव (नगर निगम एवं नगर पंचायत) में अपने अधिकृत प्रत्याशियों को प्रतिभाग करवायेगा।सिंह ने चुनाव प्रतिभाग के लिये राष्ट्रीय जनता दल का आरक्षित चुनाव चिन्ह लालटेन (Horricane Lamp) आरक्षित करने को भी कहा है। बताते चलें कि चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रत्याशियों को अशोक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, राजद, उ0प्र0 के हस्ताक्षर द्वारा हस्ताक्षरित प्रदत्त चुनाव चिन्ह वाले प्रत्याशी ही राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

Loading...

Check Also

कलेक्ट्रेट में मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इटावा : इटावा सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ...