Breaking News

राशिफल 04 जुलाई 2022

मेष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता हासिल होगी। दामपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। ऑफिस में अपने कार्य को समय से पूरा कर लेंगे। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होने की सम्भावना है। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपकी बात को जरूर समझेंगे।

वृष राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।आपको किसी ख़ास रिश्तेदार का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको फालतू के तर्क वितर्क से दूर रहने की आवश्यकता है, आज अपना फोकस काम पर बनाये रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको हार्दिक प्रसन्नता होगी। कान सम्बंधित परेशानी से आपको आराम मिलेगा।ऑफिस में आपके कार्य की प्रशंसा होगी, सीनियर्स आपसे काफी इम्प्रेस होंगे। किसी केस में चली आ रही दिक्कत आज ख़त्म हो जाएगी।

मिथुन राशि- आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। आप घर के बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें उन्हें समय से दवाइयां दें। ब्यूटी पार्लर का काम कर रही महिलाओं को अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद मिलेगी। आपके पिता कोई महत्वपूर्ण कार्य आपको करने को कहेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दबदबा कायम रहेगा।

कर्क राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। धार्मिक क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है।आज लवमेट डिनर पर जा सकते हैं। किसी जरूरी बात को अपने बड़ों से शेयर कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आपकी रूचि बढ़ेगी दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने पेंडिंग वर्क को आज कम्पलीट कर लेना चाहिए।

सिंह राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। लवमेट की फ़ोन पर लम्बी बात होगी, आपके बीच नजदीकियां बढेंगी। करियर की वजह से अपने स्थायी निवास को बदलना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म हो जाएंगी, जिससे घर में शांति का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी अपने सीनियर की मदद से किसी टॉपिक को समझ पाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।  पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे।

कन्या राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स को आज किसी बड़ी डील से अच्छा लाभ होगा। आप फैमिली के साथ शॉपिंग पर जायेंगे। नौकरी में आपको पदोन्नति हासिल होने की सम्भावना है। अधूरे कार्यों को पूरा करने में समय आपका साथ देगा। लवमेट अपने रिश्ते को एक नया अवसर दे सकते हैं। मौसम परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है, इसलिए आज खानपान का विशेष ध्यान दें। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहेगा। विद्यार्थियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।

तुला राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। नए व्यापारी अपने प्रोडक्ट का प्रचार सोशल मीडिया की माध्यम से भी कर सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान के होने के योग बन रहे हैं। शिक्षकों के ट्रान्सफर में आ रही रुकावटें आज ख़त्म होंगी, ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज दूर होगी, जीवनसाथी के साथ आपका रिलेशन मजबूत बनेगा। आज छात्र अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। ऑफिस में कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर में नन्हे मेहमान के आगमन से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। ज्वेलरी के कारोबारियों को आज अच्छा लाभ होने वाला है। आपको अपने फालतू के खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है।आपके पार्टनर किसी जरूरी बात पर आपकी राय ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। बिजनेस के क्षेत्र में आज बुद्धिमान लोगों से आपकी मुलाकात होगी, उनसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी | स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा, आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बिल्डर्स को किसी बड़े कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। लवमेट के रिश्ते और मजबूत बनेंगे। आप ऑफिस में दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आपको आराम मिलेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का प्रमोशन उनकी मनपसंद जगह पर होगा। जो छात्र किसी कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको दांपत्य जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। सोशल मीडिया पर आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा लोग पसंद करेंगे।  किसी दोस्त की वजह से आपको जॉब मिलने में आसानी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। लवमेट में हो रही नोक झोंक आज ख़त्म होंगी, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको आराम मिलेगी। विद्यार्थियों कुछ नया सीखने के लिए मन ही मन उत्सुक रहेंगे।

कुंभ राशि- आज का दिन आपको व्यापार में लाभ दिलाने वाला है। किसी को दिए हुए रुपए आपको वापस मिलेंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा वकील आज किसी केस को लेकर उलझ सकते हैं। बुजुर्गों को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आराम मिलेगा। कई दिनों से जीवनसाथी से दूर रह रहे लोगों को अपने जीवनसाथी से मिलने मौका मिलेगा। आप कंप्यूटर सीखने का मन बनायेंगे। आप घर की जिम्मेदारियों को समझेंगे, और उन्हें पूरी लगन से निभाएंगे। मार्किट में महिलाओं को अपनी पर्स का ध्यान रखने की जरूरत है।

मीन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। क्रेडिट कार्ड से फालतू की शौपिंग करने से बचें। प्लास्टिक का कारोबार कर रहे लोगों के प्रोडक्ट की अच्छी सेल होगी। आपके दामपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। बेटी की बड़ी सफलता से घर में ख़ुशी का वातावरण बना रहेगा। लवमेट को कोई जरूरत का सामान गिफ्ट कर सकते हैं। किसी नयी कार्ययोजना को करने के लिए उत्सुक रहेंगे।

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...