Breaking News

राम जेठमलानी के बेडरूम की गिरी छत, बाल-बाल बची जान

मुंबई। देश के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी की जान बाल-बाल बची है। दरअसल, गुरुवार को मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित फ्लैट में उनके बेडरूम की छत ढह गई। जेठमलानी बुधवार रात ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनके थ्री BHK फ्लैट में उनका केयर टेकर रहता है, इस घटना में वह भी बच निकला। घटना के बाद मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) इमारत की ऑडिट के आदेश दिए हैं।

नरीमन पॉइंट स्थित ऐडवेंट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर जेठमलानी का फ्लैट है। उनके बेट महेश जेठमलानी ने बताया कि उनके पिता बुधवार रात ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। महेश ने घटना पर कहा, ‘भाग्यवश मेरे पिता उस दिन घर पर मौजूद नहीं थे, वह बीती रात दिल्ली रवाना हो गए थे। वह उसी कमरे में सोते थे, जिसकी पूरी छत ढह गई।’ जेठमलानी और उनके बेटे साथ नहीं रहते। महेश भी उस दिन शहर से बाहर गए थे। उन्होंने बताया, ‘जब मैं लौटा, मैंने MMRDA को फोन किया।’

MMRDA ने शनिवार को इलाके का मुआयना किया और हाउसिंग सोसायटी को तत्काल ऑडिट कराकर इसकी रिपोर्ट पेश करने को कहा है। MMRDA अधिकारियों ने कहा कि इमारत की बीम में कई जगह दरार आ गई है और यह कई जगह कमजोर हो गया है। यहां रह रहे लोगों के लिए खतरा है। इधर, ऐडवेंट बिल्डिंग के मैनेजर प्रसन्ना नायर ने कहा कि बिल्डिंग का दूसरा फ्लैट इससे प्रभावित नहीं हुआ है।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...