Breaking News

राजधानी लखनऊ में महिला डॉक्टर हुई कोरोना पॉजिटिव, नए वैरिएंट को लेकर अस्पताल अलर्ट

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी में कोरोना के मामले में धीरे-धीरे तेजी देखी जा रही हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जो पिछले कई दिनों से सर्दी जुकाम की शिकार थी। जिसके बाद उसने अपनी जांच कराई। जांच में महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आई। महिला कानपुर रोड स्थित अस्पताल में डॉक्टर है। महिला के साथ-साथ लखनऊ में कोरोना के 20 एक्टिव मरीज हैं।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल की महिला डॉ ने कोरोना की शंका पर जांच कराई गई तो पाया गया कि वह पॉजिटिव है। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ओपीडी को सैनिटाइज कर दिया गया है। कोरोना का पालन किया जा रहा है।

चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी के अनुसार, महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ओपीडी सेनेटाइज कर दिया गया है हालांकि नए वैरियंट के बारे में सभी डॉक्टरों को नोटिफिकेशन दे दिया गया है। अब महिला डॉक्टर का RT-PCR टेस्ट कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट जल्द आ सकती है।

Loading...

Check Also

देश में 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव – 2024, मतगणना 4 जून को होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव – ...