Breaking News

 मोदी मैजिक : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार

नई दिल्ली / अहमदाबाद / शिमला : गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। सभी 182 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। गुजरात में बीजेपी को 99 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 80 सीटों पर जीत मिली है, वहीं अन्‍य के खाते में 3 सीट गई हैं। हिमाचल में 65 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 3 सीटों के नतीजे आने बाकी हैं। हिमाचल में बीजेपी को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली है, वहीं अन्‍य के खाते में 2 सीट गई हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने बताया कि पर्यवेक्षक के रूप में अरुण जेटली और सरोज पांडे गुजरात जाएंगे। पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से गुजरात के चुनाव की विजय एक डबल खुशी का विषय है। मैं गुजरात बीजेपी के नेताओं और कार्यकताओं को बधाई देता हूं।लोकतंत्र में चुनाव सरकार के काम का लेखा जोखा होता है। हिमचाल प्रदेश में जिस तरह नतीजे दिखाए हैं, वो इस बात का सबूत हैं, कि अगर आप विकास नहीं करते हैं , तो पांच साल के बाद जनता आपको स्वीकार नहीं करती है। हिमाचल प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है। गुजरात के चुनाव बीजेपी के इतिहास में ये अभूतपूर्व चुनाव हैं। बीजेपी की हार से लोग खुश हो सकते हैं। लोकतंत्र अगर लगातार विकास के मुद्दे पर लगातार विजयी हो रहा है, तो कभी न कभी विरोधी इसे स्वीकार करेंगे, इतनी तो आशा की जा सकती है। 2014 के चुनाव के बाद विकास का माहौल बना है। सरकारों की प्रथमिकता विकास बनता गया है। बीजेपी अगर पसंद हो या न हो, लेकिन देश को विकास के रास्ते से भटकाने की कोशिश करने की हरकत मत कीजिए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच बीजेपी को बधाई दी है। गुजरात चुनाव के नतीजों पर गुजरता के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि, “मैं इस जीत का श्रेय गुजरात के लोगों को देना चाहूंगा। इसके साथ ही मैं भरोसा दिलाता हूं कि राज्य के लोग जो चाहते हैं, बीजेपी अगले 5 सालों में उसी दिशा में काम करेगी।” बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, “यह जीत वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण के ऊपर विकासवाद की जीत है।” कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि, “कांग्रेस पार्टी जनता के फैसले को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है।”

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68 में से 43 सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ता में आती दिख रही है। राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 22 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है जबकि भाजपा 43 और छोटे दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, “हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों ने विकास के मुद्दों पर हमें वोट किया है।”

– गुजरात में लगातार छठी बार सरकार बनाती दिख रही भाजपा 182 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 98 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि विपक्षी कांग्रेस 81 सीटों पर आगे है। राज्य की सभी 182 सीटों के रुझान आए हैं। अब तक भाजपा को 49.2 फीसदी और कांग्रेस 41.5 फीसदी वोट मिले हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को जीत की ओर बढ़ते देख दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। यहां पार्टी कार्यकर्ता ढोल और नगाड़ों की धुन पर नाच रहे हैं, आतिशबाजी कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।

– गुजरात में हालिया रुझानों के अनुसार, बीजेपी ने 98 सीट पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस व सहयोगी 81 सीट पर आगे चल रहे हैं। एक पर एनसीपी उम्‍मीदवार आगे चल रहा है।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...