Breaking News

मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर नौजवानों से की ये बड़ी अपील

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज सोमवार को अपना 82वां जन्मदिन मना रहा है। जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह यादव ने सूबे की राजधानी लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर केक काटकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नौजवानों से अपील की। मुलायम सिंह ने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि जो ‘परिवर्तन की रैली’ चल रही है से कामयाब बनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी परिवर्तन रैली में सभी लोग साथ हैं।

इसके साथ ही मुलायम सिंह ने जन्मदिन पर शामिल हुए सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा जन्मदिन मनाया जा रहा है, लेकिन हमें सच्ची खुशी तब मिलेगी जब प्रत्येक गरीब का जन्मदिन इसी तरह से मनाया जाएगा। मैं कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता के जन्मदिन में भी शामिल होने के लिए आऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इतना सम्मान देने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।

मुलायम सिंह यादव  के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न नेताओं ने और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनायें दीं।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद, आप सांसद संजय सिंह, और आरएलडी प्रवक्ता अनिल दुबे भी पहुंचे। उधर, कांशीराम बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाई फुले भी मंच पर बधाई देने पहुंची।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...