Breaking News

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस में शामिल प्रत्येक सांस्कृतिक दल एवं पुलिस बल को पुरस्कार में एक लाख रु0 की धनराशि का चेक प्रदान किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां विधान भवन के सामने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न राज्यों के सांस्कृृतिक दलों एवं पुलिस बल की टुकड़ियों को अपने सरकारी आवास पर सम्मानित किया। उन्होंने प्रत्येक सांस्कृतिक दल एवं पुलिस बल की टुकड़ी को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया तथा गु्रप लीडर को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दलों एवं पुलिस बलों का स्वागत करते हुए कहा कि अतिथियों का सम्मान करना हमारी विरासत है और नैतिक दायित्व भी। आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह में सम्पन्न परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ झांकियों का प्रदर्शन देश के विकास, विरासत और ताकत का प्रतिरूप थी। उन्होंने कहा कि संस्कृति किसी भी राष्ट्र और समाज की जीवन्तता का आधार होती है।
योगी  ने विभिन्न राज्यों के साथ परम्परागत रूप से उत्तर प्रदेश के गहरे रिश्तों का उल्लेख करते हुए यह विश्वास जताया कि सांस्कृतिक सम्बन्ध देश को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अल्प समय में सम्मान कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूचना विभाग एवं लखनऊ जिला प्रशासन की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने वाले सांस्कृतिक दलों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, मेघालय, महाराष्ट्र, राजस्थान तथा उत्तराखण्ड राज्य शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने अरुणाचल प्रदेश पुलिस बल के श्री श्रवण कुमार साह, बिहार पुलिस बल के श्री निर्मल कुमार सिंह तथा उत्तराखण्ड पुलिस बल के श्री नवीन चन्द्र पंत को सम्मानित किया।
Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...