Breaking News

मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहीं तान्या, मिला सम्मान

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की बेटी तान्या त्रिपाठी कांडपाल ने दुबई में आयोजित हुई मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम कर नैनीताल शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर तान्या त्रिपाठी कांडपाल को नैनीताल में सम्मानित किया गया।

रविवार को मल्लीताल स्थित पैवेलियन होटल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा तान्या को मिसिज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप का खिताब जीतने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान नैनीताल की मूल निवासी तान्या ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दुबई में आयोजित हुई हॉट मॉड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में 26 देशों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया था।

19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक दुबई में आयोजित हुई प्रतियोगिता में उन्हें टैलेंट राउंड, ट्रैडिशनल रांउड, रिजॉर्ट वेयर राउंड, स्विम राउंड समेत अन्य राउंड में जज किया गया। साथ तान्या ने बताया कि उनके जीवन का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।

तान्या ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पति और परिवार को दिया है। बता दें कि मूल रूप से नैनीताल निवासी तान्या त्रिपाठी कांडपाल बीते दो वर्षों से जर्मनी में रह रही है। इस दौरान तान्या के पति प्रणव कांडपाल, सास पुष्पा कांडपाल, ससुर केएन कांडपाल, देवर माणिक कांडपाल, लेक सिटी वेलफेयर की गीता साह, दीपिका बिनवाल, हेमा भट्ट, मीनू बुधलाकोटी आदि थे।

Loading...

Check Also

अंतरिम बजट में रेलवे को दो लाख बावन हजार करोड़ का बजट, धन्यवाद मोदी जी : रेल मंत्री वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / लखनऊ : गुरुवार 01 फरवरी को संसद में ...