Breaking News

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, ने रायबरेली की जनता का जाना हाल चाल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / रायबरेली : प्रदेश के उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद रायबरेली में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने रायबरेली की जनता से सीधे रूबरू होते हुए उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्यों का सुना। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र पर कार्य कर रही है। सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी और कहा कि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ लें।
मंत्री ने आज सुबह से शाम तक जनपद रायबरेली के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों के वनौली, चांदाटीकर, मलपुरा, सेमरपठा आदि ग्रामसभाओं में जाकर वहां के लोगो के बीच बैठकर उनका हाल चाल जाना।
मंत्री सिंह ने रायबरेली के किसानों से भी मुलाकात की तथा उन्होंने किसानों द्वारा लगाई जा रही रवी की फसलों की जानकारी ली, उन्होंने सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही योजनाओं का किसानों से फीडबैक भी लिया। जिस पर किसानों ने प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार उनके हर सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंचे, इसके लिए हर ब्लॉक में उद्यान विभाग द्वारा एक गांव को चिन्हित कर उसे मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस मॉडल गांव में किसानों के लिए औद्यानिक खेती हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा योजनाओं से लाभ पा रहे किसानों के नाम भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
जनपद रायबरेली की जनता अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि व प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए। उन्होंने मंत्री को अपनी समस्याओं को बताया और मंत्री द्वारा तुरंत संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।

Loading...

Check Also

कांग्रेसियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इटावा : कांग्रेस कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ...