Breaking News

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विकास कार्यो व धान क्रय केन्द्रों की प्रगति की समीक्षा की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / रायबरेली : उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज से प्रारंभ होने वाली धान खरीद के सम्बन्ध में जनपद रायबरेली में की गई तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने धान व गेहूं की उपज का न्याय पंचायत द्वारा आंकलन कराकर किसान हित में क्रय केन्द्र खोले जाने तथा इसके साथ ही पुराने धान क्रय केन्द्रों को संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धान खरीद कार्य में सम्बन्धित कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित किया जाए। रायबरेली जनपद विशिष्ट प्रजातियों के धान की उपज एवं अधिकाधिक फसल के लिए विख्यात है, इसलिए रिकार्ड खरीद किये जाने के प्रयास किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि गंगा के बाये ओर पांच किमी0 तक औद्योगिक खेती, फूल, सब्जी, बागवानी के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक संयुक्त समिति का गठन किया जाय। समिति यह निर्धारित करेंगी कि किस स्थान पर फल की, किस स्थान पर फूल की, किस स्थान पर औषधि की खेती की जा सकती है।

उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला प्रशासन, नगर पंचायत, सिंचाई, विद्युत, उद्यान आदि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने खाद्य विपणन अधिकारी ने जनपद में संचालित धान खरीद क्रेन्द्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की। खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि जनपद में सभी धान क्रय केन्द्र सुचारू रूप से चल रहे है। मंत्री ने कहा कि जनपद में धान क्रय केन्द्र किन्ही कारणवश शुरू नही हो पाये हैं उनके आस-पास दूसरे केन्द्र खोले जाएं। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्र में यदि कही कोई समस्या आ रही है तो तत्काल उसका निराकरण किया जाए। जिससे धान बेचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न रहें। मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायत/न्याय पंचायत क्षेत्र स्तर पर धान/गेहूँ की जहां अधिक पैदावार होती हो उसकी सूची तैयार की जाए जिससे की उन क्षेत्रों में धान/गेहूँ क्रय केन्द्र खोलने की सुविधा हो सके।
मंत्री ने जनपद में सिंचाई के सम्बन्ध से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा करते हुए नलकूप निगम के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिये कि नये नलकूपों की स्थापना के लिए उन स्थानों का चयन करें जहां पर नहरों का पानी नही पहुंच पाता है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता से कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई समयबद्ध तरीके से कराई जाए और किसान बन्धुओं की बैठक बुलवाकर सिंचाई से सम्बन्धित जो भी समस्याएं हों उनका निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर जो भी किसान बन्धु की बैठक आयोजित की जाए उसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। साथ ही उन्होंने साईफन की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये जिससे की जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो सके। उन्होंने पुरवा ब्रान्च के लिए डलमऊ पम्प कैनाल में हेड बनाये जाने सराय बैरिहा खेड़ा भोजपुर मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। नहरों की सफाई व पुरवा ब्रान्च खजुर गांव रजबहा, डलमऊ पम्प कैनाल को लगातार संचालित करने के निर्देश दिये गये। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा में प्रगति निराशाजनक होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत भी कराना सुनिश्चित किया जाय।

मंत्री ने रायबरेली के विकास कार्यो एवं नगर के सौदर्यीकरण तथा आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजनमानस की सुविधा से जुड़े इन कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाना चाहिए। उन्होंने सरेनी से भोजपुर मार्ग का निर्माण कराये जाने का निर्देश दिये गये। इन्हौना मार्ग, मुंशीगंज से एम्स फोरलेन, मुराईबाग से ऊँचाहार का निर्माण अतिशीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये गये। सिटी का सौन्दर्यीकरण पर विस्तृत चर्चा की गयी। एनएच द्वारा आर्नामेन्टल पोल लगाकर प्रकाश व्यवस्था एवं सौन्दर्यीकरण के निर्देश दिय गये। एनएचएआई द्वारा प्रमुख सडकों एवं चौराहों का सौन्दर्यीकरण किया जाय। जी0आई0सी0 मैदान में पार्क व पार्किंग बनाये जाने पर चर्चा हुयी। स्पाइस पार्क को हर हाल में दो माह में संचालित करने का निर्देश दिये गये। उन्होंने पुलिस व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से चर्चा की।

Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...