Breaking News

बॉलीवुड के सितारों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मनाया जश्न, खास अंदाज में दी बधाई

मुबंई। देशभर में आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के हर कोने-कोने में ही नहीं बल्कि हर घर तिरंगा लहराया जा रहा है। आजादी के इस जश्न की धूम बॉलीवुड में भी देखने को मिल रही है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक सभी अपने-अपने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभीयान बॉलीवुड सेलेब्स भी बना रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलमान खान ने तिरंगा लहराते हुए इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही सभी के 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अजय देवगन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास वीडियो शेयर कर पूरे क्रू मेंबर के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी झंडा लहराते हुए अपनी फोटो शेयर कर फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। पोस्ट शेयर कर एक्टर ने लिखा है- सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा…

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।
एक्टर कार्तिक आर्यन ने सेना के जवानों के साथ आजादी का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...