Breaking News

पुतिन की धमकी के बीच नाटो का परमाणु अभ्यास शुरू

ब्रुसेल्स : नाटो का यह अभ्याय ऐसे समय हो रहा है जब यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने धमकी दी है कि उनका देश अपने भू-भाग की रक्षा के लिए किसी भी साधन का उपयोग कर सकता है। नाटो के 30 सदस्य देशों में से 14 इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने सोमवार को उत्तर पश्चिमी यूरोप में अपना वार्षिक परमाणु अभ्यास शुरू किया। इसकी योजना लंबे समय से बनाई जा रही थी। नाटो का यह अभ्याय ऐसे समय हो रहा है जब यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने धमकी दी है कि उनका देश अपने भू-भाग की रक्षा के लिए किसी भी साधन का उपयोग कर सकता है। नाटो के 30 सदस्य देशों में से 14 इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

सैन्य गठबंधन नाटो ने कहा कि इस अभ्यास में युद्धक जेट और निगरानी और ईंधन भरने वाले विमानों सहित लगभग 60 विमान शामिल किए जाएंगे। मुख्य अभ्यास रूस की सीमाओं से कम से कम 1,000 किलोमीटर (625 मील) दूर होगा। लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम अमेरिकी युद्धक विमान बी-52 को भी इस युद्धाभ्यास में शामिल किया जाएगा। इस अभ्यास को ‘‘स्टीडफास्ट नून’’ नाम दिया गया है, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा।

नाटो ने इस अभ्यास से मीडिया को दूर रखा है। संगठन ने कहा कि प्रशिक्षण उड़ानें बेल्जियम, उत्तरी सागर और ब्रिटेन के ऊपर होंगी। इस साल के अभ्यास की मेजबानी बेल्जियम कर रहा है। अभ्यास में, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लड़ाकू विमानों को भी शामिल किया गया है, लेकिन उनमें बम नहीं होंगे। इस अभ्यास की योजना फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के पहले बनाई गई थी।

Loading...

Check Also

एमओबीसी-246 के सफ़ल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर में परेड आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-246 के सफल समापन पर ...