Breaking News

‘पिछले 6 वर्ष में 7 लाख नई कंपनियां पंजीकृत हुईं, 5 लाख कंपनियां बंद हुईं’

नई दिल्ली। देश में पिछले छह वर्षों के दौरान पांच लाख से अधिक कंपनियां कारोबार से बाहर चली गईं, जबकि सात लाख नयी कंपनियां अस्तित्व में आईं। आधिकारिक आंकड़ों के जरिये यह जानकारी सामने आई है।

यह आंकड़ा एक अप्रैल, 2016 से लेकर वर्तमान समय तक का है। इससे पता चलता है कि इन पांच वर्षों में 5,00,506 कंपनियां कंपनियां बंद हो गईं और इसी अवधि के दौरान 7,17,049 कंपनियों का पंजीकरण कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत हुआ।

कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह आंकड़ा साझा किया। उनकी ओर से प्रदान की गई जानकारी के मुताबिक, इस वित्त वर्ष में अब तक 22,557 कंपनियों का पंजीकरण खत्म हुआ और 1,09,098 नयी कंपनियां अस्तित्व में आईं।

Loading...

Check Also

हाईसेंस ने अपने AC पोर्टफोलियो को बढ़ाया

PM 2.5 हेल्थ फिल्टर, और 100% कॉपर बिल्ड, यह एसी इमबोडीज पर्यायवरण को बिना नुकसान ...