Breaking News

नितिन अग्रवाल बने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष, मिले 304 वोट

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में बीजेपी समर्थित समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए नितिन अग्रवाल के अलावा सपा के नरेन्द्र वर्मा ने भी नामांकन किया था।

बता दें कि नितिन अग्रवाल को कुल 304 वोट मिले, जबकि सपा के नरेंद्र वर्मा को 60 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 368 वोट पड़े। जिसमें 364 वोट वैध रहे, जबकि चार वोट अवैध पाए गए। विधान भवन परिसर में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे शुरू होकर शाम तीन बजे तक चली। इस दौरान क्रॉस वोटिंग जमकर होने के आसार हैं।

इस चुनाव का कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने बहिष्कार किया है। हालांकि समझा जाता है कि कांग्रेस की अदिति सिंह और राकेश सिंह ने नितिन अग्रवाल के पक्ष में मतदान किया। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार विधायकों ने भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट दिया।

उधर, बसपा के बागी विधायक असलम राईनी ने अपने अन्य सात बागी साथियों के साथ सपा के नरेन्द्र वर्मा के पक्ष में वोट डाला। इससे पहले लखीमपुर खीरी हिंसा और महंगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में विरोध प्रदर्शन किया।

जबकि कांग्रेस ने केन्द्रीय राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। विधानसभा परिसर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत अन्य सदस्य धरने पर बैठ गए। उनके हाथों में तख्तियां थी कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी तक लड़ाई जारी रहेगी।

किसानों को न्याय कब मिलेगा और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी कब तक होगी। लल्लू ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बजाय लखीमपुर के किसानों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठना उचित समझा है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Loading...

Check Also

देश में 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव – 2024, मतगणना 4 जून को होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव – ...