Breaking News

डिंपल यादव ने मैंनपुरी सीट जीतकर रचा नया कीर्तिमान, अब संभालेंगी संसद में मुलायम की विरासत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने 2.80 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं। 

सपा से डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। गुरुवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली, जो मतगणना खत्म होने के बाद बड़ी जीत में बदल गई। डिंपल को 617625 वोट मिले, जबकि रघुराज सिंह को 329489 वोट मिले। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। बता दें कि 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी।

मैनपुरी लोकसभा सीट से बीते 19 चुनावों में कभी भी महिला प्रत्याशी को जनता ने नहीं चुना। एक नहीं बल्कि चार-चार महिला प्रत्याशियों ने लोकसभा सीट पर अपना भाग्य आजमाया, लेकिन हर बार उन्हें हार ही मिली। भाजपा से मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्य, कांग्रेस से सुमन चौहान, बसपा से संघमित्रा मौर्या और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाईं। हालांकि सपा ने इससे पूर्व इस सीट पर कभी महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा था।

जीत के बाद मुलायम सिंह की समाधि पर शिवपाल सिंह, अखिलेश यदाव , धर्मेंद्र

 उपचुनाव में जब सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की तो लोगों के मन में एक ही सवाल था कि क्या मैनपुरी लोकसभा सीट पर महिला प्रत्याशी के न जीतने का मिथक डिंपल तोड़ पाएंगी। बृहस्पतिवार को जब उपचुनाव के परिणाम आए। डिंपल यादव ने 2.88 लाख वोटों से जीतकर न केवल जीत हासिल की, बल्कि मैनपुरी लोकसभा सीट से एक इतिहास रच दिया। वह पहली मैनपुरी से पहली महिला सांसद चुनी गई हैं। 

Loading...

Check Also

अंबानी परिवार के सगाई समारोह में भारतीय वायुसेना ने संभाला था जामनगर में हवाई यातायात : सूत्र

सगाई समारोह में आये विमानों के लिए भारतीय वायुसेना ने हवाई अड्डे पर अपने सैन्य ...