Breaking News

झूठ और प्रोपगंडा हीं भाजपा का बुनियादी चरित्र: चित्तरंजन गगन

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, पटना: राजद‌ प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बिहार में बड़े पैमाने पर हो रहे बहाली पर भाजपा द्वारा सवाल उठाए जाने पर तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की बुनियाद हीं झूठ और प्रोपगंडा पर टिका हुआ है। झूठ बोलना और प्रोपगंडा करना इनका बुनियादी चरित्र रहा है।
राजद प्रवक्ता ने कहा है कि बिहार में हो रहे बड़े पैमाने पर नियुक्ति से भाजपा काफी परेशान है। और इसी परेशानी की वजह से नियुक्ति के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है। अभी हो रहे बहाली के बारे में भाजपा का यह दावा कि एनडीए सरकार के समय हीं बहाली की‌ प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। तो फिर उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि एनडीए सरकार में नियुक्ति पत्र क्यों नहीं बांटे गए ?


राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा बहाली के नाम पर केवल युवाओं को गुमराह करते रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकार और भाजपा शासित प्रदेशों में बहाली के नाम पर सालों -साल तक कभी समाप्त नहीं होने वाली प्रक्रियाओं में युवाओं को इस प्रकार उलझाए रखा जाता है कि उनकी बहाली कभी होती हीं नहीं है। राजद प्रवक्ता ने उदाहरण देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 2018 में एसएससी . जीडी का विज्ञापन निकला जिसके तहत सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एनआईए और असम रायफल्स में 60,210 पदों पर बहाली होनी थी। इसके लिए 2019 में लिखित परीक्षा ली गई। 2019 में हीं फिजीकल टेस्ट हो गया और 2020 चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट भी हो गया। पर अब 2022 समाप्त होने को है आजतक न तो फाइनल सूची जारी की गई और न उनकी बहाली हो पायी। अगस्त 2022 में बहाली की मांग को लेकर हजारों नौजवान दिल्ली पहुंचकर जंतर मंतर पर धरना दिया। पर उन्हें पुलिस द्वारा वहां से हटा दिया गया।

बड़ी संख्या में हो रहे बहाली ने भाजपा की बौखलाहट बढ़ा दी है : चित्तरंजन गगन


राजद प्रवक्ता ने कहा कि इसी प्रकार एअर फोर्स में बहाली को लेकर सारी प्रक्रियाएं 2021में हीं पूरी कर ली गई लेकिन आज तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। कोरोना के कारण दो वर्षों तक सेना में बहाली नहीं हो पायी थी। तीन लाख सैनिकों की बहाली के लिए 2021 में प्रक्रिया शुरू की गई।सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उनकी बहाली को रद्द कर दिया गया।


राजद‌ प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के शासन में बहाली के नाम पर नौजवानों के साथ क्रुर मजाक होते रहा है। आज बिहार की महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल पर जब लाखों नौजवानों को नौकरी दे रही है तो भाजपा के नेता लोगों को गुमराह करने के लिए निर्लज्जतापूर्वक अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

‘‘जन विश्वास महारैली’’ देश की राजनीति के लिए नई इबारत लिखेगी – प्रो0 मनोज कुमार झा

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, पटना ।राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो0 मनोज कुमार झा ...