Breaking News

जानिए जामुनों के ढेर सारे फायदों के साथ होने वाले नुकसानों के बारे में…

काले-काले रसीले जामुन भला किसे अच्छे नहीं लगते !! कुछ लोग इन्हें स्वाद के लिए खाते हैं तो कुछ सेहत के लिए फायदेमंद होने के कारण। इन दिनों बाजार में जामुनों की जमकर बहार आई हुई है। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन ए, बी, सी, गैलिए एसिड भरपूर जामुनों के जहां फायदे ही फायदे हैं वहीं इनके कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए आज जानते हैं जामुनों के ढेर सारे फायदे और कुछ नुकसानों के बारे में खास बातें…
जामुन के नुकसान
खाली पेट जामुन
जामुन में लोहा काफी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में खाली पेट जामुन का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। सुबह जामुन खाने से दांत भी पीले पड़ते हैं। जामुन दोपहर के वक्त खाना सही रहता है।
जामुन के तुरंत बाद दूध
कई लोग अन्य फलों यानि सेब, केले और आम के बाद दूध पीना पसंद करते हैं लेकिन जामुन के बाद दूध पीने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।दूध पिलाने वाली माए न करें इनका सेवन
दूध पिलाने वाली महिलाओं को जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन की खट्टास बहुत जल्द मां के दूध में घुल जाती है। जिससे बच्चे के दूध पीने पर उसका पेट खराब हो सकता है।
जरुरत से ज्यादा जामुन करते हैं नुकसान
अधिक मात्रा में जामुन खाने से गले और सीने में दर्द उत्पन्न हो सकती है। 10 से 15 दानों से ज्यादा जामुन नहीं खाने चाहिए। जामुनों को हमेशा नमक लगाकर ही खाएं।
जामुन के फायदे
मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद
मामूली से नजर आने वाला यह फल शुगर से लेकर बवासीर जैसे रोगों में फायदा करता है। मधुमेह रोगियों के लिए जामुन बेहद फायदेमंद होती हैं। यह बॉडी में इंसुलिन को नियंत्रित रखने का काम करते हैं। यहां तक की इस फल की गुठलियों भी बहुत फायदा करती हैं। जामुन की गुठलियों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इसका 1 चम्मच रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे शुगर लेवल ठीक रहेगा।
हृदय के लिए फायदेमंद
जामुन रक्त को पतला कर हार्ट ब्लॉकेज और स्ट्रोक जैसी परेशानियों से शरीर को बचाता है। यहां तक कि इनका सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है। याद्दाश्त बढ़ाने में भी जामुन खाना फायदेमंद माना जाता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
जामुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा को लंबे समय तक जवां रखते हैं। इनका सेवन करने के साथ-साथ आप जामुन का पेस्ट बनाकर भी इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं जामुन
जिन लोगों को खाना पचाने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है, उन्हें तो जामुनों का सेवन रोजाना करना चाहिए। जामुनों पर नमक लगाकर खाने से शरीर की पाचन शक्ति स्ट्रांग बनती है। साथ ही खाया हुआ भोजन जल्दी पच जाता है।

Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...