Breaking News

छठ पर्व पर पूर्वांचल के लिए चलायी जाएंगी 2563 अतिरिक्त बसें : एमडी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश (आगरा मेरठ सहारनपुर अलीगढ़ बरेली गोरखपुर दिल्ली) से गोरखपुर,बलिया,वाराणसी,प्रयागराज के लिए सेवाएं उपलब्ध रहेगी।उन्होंने बताया कि लखनऊ कानपुर से विशेषकर पूर्वांचल के लिए अधिक से अधिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।छठ पर्व की वापसी के लिए दिल्ली तक के लिए सेवाएं बलिया आजमगढ़ प्रयागराज वाराणसी गोरखपुर देवरिया बस्ती से उपलब्ध रहेगी।
संजय कुमार ने बताया कि निगम का प्रयास रहेगा कि जो भी पूर्वांचल के लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से छठ पर्व पर अपने घरों को आए हैं इनको समुचित यात्रा सुविधा पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा निगम ने इसीलिए अपनी प्रोत्साहन योजना दिनांक 22 से 31 अक्टूबर 2022 तक रखी है।
संजय कुमार ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए बसें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। उन्होंने बताया कि छठ का पर्व पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली, पश्चिमी यूपी रीजन में रहने वाले पूर्वांचल क्षेत्र के लोग इस पर्व पर अपने घरों को जाते हैं। इसी के दृष्टिगत परिवहन निगम ने 2563 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।

संजय कुमार ने बताया कि परिवहन मंत्री ने निर्देशित किया है कि त्यौहारों के दौरान उत्तर प्रदेश के यात्रियों को परिवहन संबंधी कठिनाई नहीं आनी चाहिए। इसलिए त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बसें संचालित की जाए।उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना परिवहन निगम का दायित्व है और परिवहन निगम इस दायित्व को पूरी तत्परता से निभा रहा है।

छठ पर्व पर पूर्वांचल के लिए चलायी जाएंगी 2563 अतिरिक्त बसें – एमडी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश (आगरा मेरठ सहारनपुर अलीगढ़ बरेली गोरखपुर दिल्ली) से गोरखपुर,बलिया,वाराणसी,प्रयागराज के लिए सेवाएं उपलब्ध रहेगी।उन्होंने बताया कि लखनऊ कानपुर से विशेषकर पूर्वांचल के लिए अधिक से अधिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।छठ पर्व की वापसी के लिए दिल्ली तक के लिए सेवाएं बलिया आजमगढ़ प्रयागराज वाराणसी गोरखपुर देवरिया बस्ती से उपलब्ध रहेगी।
संजय कुमार ने बताया कि निगम का प्रयास रहेगा कि जो भी पूर्वांचल के लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से छठ पर्व पर अपने घरों को आए हैं इनको समुचित यात्रा सुविधा पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा निगम ने इसीलिए अपनी प्रोत्साहन योजना दिनांक 22 से 31 अक्टूबर 2022 तक रखी है।
संजय कुमार ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए बसें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। उन्होंने बताया कि छठ का पर्व पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली, पश्चिमी यूपी रीजन में रहने वाले पूर्वांचल क्षेत्र के लोग इस पर्व पर अपने घरों को जाते हैं। इसी के दृष्टिगत परिवहन निगम ने 2563 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।

संजय कुमार ने बताया कि परिवहन मंत्री ने निर्देशित किया है कि त्यौहारों के दौरान उत्तर प्रदेश के यात्रियों को परिवहन संबंधी कठिनाई नहीं आनी चाहिए। इसलिए त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बसें संचालित की जाए।उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना परिवहन निगम का दायित्व है और परिवहन निगम इस दायित्व को पूरी तत्परता से निभा रहा है।

Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...