Breaking News

चंडीगढ: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म

चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल के नाम से जाने जाना वाला चंडीगढ़ एक बार फिर शर्मसार हुआ है। मंगलवार सुबह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि एक अधेड़ ने बच्ची केा बनाया हवस का शिकार। बताया जा रहा है कि उसने बच्ची का अपहरण किया और एक पार्क में ले जाकर उससे रेप किया। भारी सुरक्षा के बीच फिर ऐसा काम हो जाने पर चंडीगढ पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। ध्यान हो कि आईएएस की बेटी वर्णिका से भी रात में सड़क पर छेड़छाड़ हुई थी।

पहले तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, लेकिन बाद में उसकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा। अब इस नये मामले में बताया जा रहा है कि मगलवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा का लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति ने चाकू के बल पर छात्रा का अपहरण किया और उसे हवस का शिकार बना दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने धमकी देकर उसे वहीं छोड़ दिया और खुद फरार हो गया। लड़की जब घर पहुंची तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएसपी ईश सिंघल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीडि़ता के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। पीडि़ता के पिता माली का काम करते हैं। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चप्पे–चप्पे पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यह वारदात हुई। पुलिस ने फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...