Breaking News

कृषि समुदाय को जब तक न्याय नहीं मिल जाता वो सरकार के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेगा : यशवंत सिन्हा

मुंबई। सोमवार से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने किसानों की परेशानिओ को लेकर उन्होंने अकोला में मोर्चे का नेतृत्व किया। कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे सिन्हा सहित 250 किसानों को अकोला पुलिस ने कानून की धारा 66 के तहत हिरासत में ले लिया।

अकोला के जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कालासागर के मुताबिक सिन्हा सहित 250 किसानों को हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। बाद में उन्हें जिला पुलिस मुख्यालय मैदान में ले जाया गया।
इस बीच चर्चा है कि यशवंत सिन्हा ने शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से किसानों की मांगों को लेकर फोन पर बातचीत की। प्रहार संगठन के अध्यक्ष और निर्दलीय विधायक बच्चू कडू ने सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है। इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सिन्हा के आंदोलन को आधार बनाते हुए भाजपा सरकार की कड़ी अलोचना की है।
इससे पहले सोमवार शाम सिन्हा और अन्य ने अकोला के शेतकारी जागरण मंच के जरिये आयोजित कपास, सोयाबीन और धान के किसानों की एक रैली को संबोधित  कार्टर हुए सिन्हा ने कहा था कि केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ (भाजपा) दल पर चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि जैसे भारतीय सैनिकों ने सीमा पर सर्जिकल हमले को अंजाम दिया था। उसी तरह कृषि समुदाय भी जब तक न्याय नहीं मिल जाता सरकार के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेगा

सिन्हा ने अपनी रिहाई से इंकार करते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक वे पुलिस स्टेशन से बाहर नहीं जाएंगे। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। उन्हें समझाने की कोशिश जारी है लेकिन वे अपनी मांगों पर टिके हुए  हैं।
सिन्हा ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है। वे कलेक्टर को ज्ञापन देने आए थे लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले आई, देर रात उन्हें छोड़ देने की बात कही गई। पुलिस उन्हें खुद लाई है। लिहाजा जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, वे पुलिस स्टेशन से बाहर नहीं जाएंगे।
सिन्हा ने कहा कि पुलिस उन्हें जहां ले जाएगी, वे वहां जाएंगे, लेकिन तब तक हमारी सभी मांगें मान ली जानी चाहिए। सिन्हा ने कहा कि मंगलवार सुबह तक उनकी किसी भाजपा नेता या सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात नहीं हुई। न हीं उनसे कोई मिलने आया और न ही उन्होंने किसी से मिलने या बात करने की कोशिश की।

Loading...

Check Also

एमओबीसी-246 के सफ़ल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर में परेड आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-246 के सफल समापन पर ...