Breaking News

इको गार्डन में हुई शिक्षा मित्र सम्मान बचाओ रैली

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ द्वारा इको गार्डेन लखनऊ में शिक्षा मित्र सम्मान / स्वाभिमान बचाओं रैली । प्रदेश के शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित की गयी। प्रदेश के सम्पूर्ण शिक्षा मित्र इस रैली में अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अपनी पीड़ा को सरकार तक पहुचाने के लिए इस कड़ाके की ठण्ड की परवाह न करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में लखनऊ में उपस्थिति हुए।

प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन के साथ अनुरोध किया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी आजीविका चलाने में आ रही समस्या के निराकरण हेतु शिक्षा मित्र उत्तर प्रदेश के संत हृदय सम्राट एंव लोकप्रिय मुख्यमंत्री से अनुरोध करने हेतु उपस्थित हुए हैं। इस कड़कड़ाती ठण्ड में अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु आये शिक्षा मित्रों को मुख्यमंत्री अपना आर्शीवाद प्रदान करते हुए इनका भविष्य सुरक्षित करें।

प्रदेश संरक्षक गाजी इमाम आला ने प्रदेश से आये सभी शिक्षा मित्रों का आभार व्यक्त किया और अपनी एकता को बनाये रखने का आह्वान किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम लाल यादव ने सबको एकजुटता का पाठ पढ़ाया और संगठित रहने को कहा।

कोषाध्यक्ष रमेश मिश्र ने प्रदेश के सभी संगठनों व शिक्षा मित्रों का मतभेद व मनमुटाव भूलकर इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाददिया और अपनी एकता को अखण्डित रखने का संकल्प दिलाया।

प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने प्रदेश के कोने-कोने से आये शिक्षा मित्रों की पीड़ा को माननीय मुख्यमंत्री जी से नववर्ष में मकर संक्राति | पर उपस्थित शिक्षा मित्रों की मांगों को पूरा कर उन्हें अपना आर्शीवाद प्रदान करने की मांग की।

प्रदेश संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करते हुए कहा कि काशी नगरी बाबा भोलेनाथ की नगरी से नववर्ष में प्रदेश के असहाय शिक्षा मित्रों की दयनीय स्थिति को सुदृढ़ करें।

प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने लखनऊ की सरजमी पर आये प्रदेश के सम्पूर्ण शिक्षा मित्रों का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार हमारी मांगों के प्रति गम्भीर है और आशा है कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अतिशीघ्र हमारी समस्याओं का निराकरण जरूर करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष तेजभान सिंह, राजेश साहनी व किरन त्रिपाठी ने प्रदेश के शिक्षा मित्रों को बताया कि माननीय मंत्री जी से आपकी समस्याओं को लेकर मुलाकात की गयी है और समस्याओं का निराकरण जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर कराया जायेगा।

प्रदेश प्रवक्ता शिव श्याम मिश्र व प्रदेश मंत्री विनोद वर्मा ने प्रदेश की शिक्षा मित्रों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार सबका कल्याण करने वाली सरकार है और शिक्षा मित्रों का कल्याण जल्द होगा ऐसा मुझे विश्वास है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश पदाधिकारी अरविन्द वर्मा, शैलेश यादव, तीर्थदेव शर्मा, राकेश बाजपेई, सतीश बालियान, बुन्देलखण्ड प्रभारी दिनकर अवस्थी ने रैली को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, संजय शर्मा, संतलाल त्रिपाठी, रामलाल साहू, अनिल यादव, सहित मण्डल अध्यक्षों ने भी सम्बोधित किया ।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधाकर तिवारी, संतोष शुक्ला, बनवारी लाल गौतम, अजय सिंह, दुर्गेश मिश्रा, अवधेश मणि मिश्रा, निर्मल शुक्ला, अशोक उपाध्याय, इन्द्रजीत यादव, राधेश्याम गुप्ता, रामनगीना निषाद, कैलाश जायसवाल, मनोज चन्देल, पंकज सिंह, राम प्रताप यादव , देवसी यादव, विजयदीप सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, वसीम अहमद, सुशील तिवारी, इन्द्रसेन यादव, सुघर सिंह, दयाराम विश्वकर्मा, रविन्द्र तिवारी, बद्री विशाल, राधाकान्त द्विवेदी, श्याम सिंह भदौरिया, संत कुमार शुक्ला, विजय संखवार, शाहनवाज, सुनील पटेल, अशोक श्रीवास्तव, इन्द्रजीत यादव अजीत, वीरेन्द्र सिंह छोकर, हाथरस पचेहरा, खेम सिंह, ऋषिपाल, जगवीर भाटी, संजय चौधरी, संजय शर्मा, प्रमोद बिधूड़ी, विवेक त्यागी, अजय पाल सिंह, खुर्शीद, नरेश कुमार, पंकज शर्मा, कपिल यादव, रत्नाकर दीक्षित, वीरेन्द्र शुक्ला, हरिओम पाण्डेय, राकेश सिंह सहित सभी जिलाध्यक्षों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं समस्त शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

सूर्या कमान में सेना के घुड़सवारों का शानदार प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : खनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में घुड़सवारी प्रदर्शन ...