Breaking News

आज सूर्य कन्या राशि में रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा, इन दोनों को आज आर्द्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा

सूर्योदय राशि : आज [ 12 अक्टूबर 2017 ] सूर्य कन्या राशि में रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा, इन दोनों को आज आर्द्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा ,इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा , आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर……

मेष :- मेष राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष :- वृष राशि के जातकों को प्रयास करने पर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यवसाय में भी नए लाभ होने की संभावना है।

मिथुन :- मिथुन राशि के जातक आज जमीन-जायदाद में निवेश करने से बचें, हानि होने की संभावना है।

कर्क :- कर्क राशि के जातकों को आज किसी कार्य में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, सकारात्मक माहौल में प्रसन्न रहेंगे।

सिंह :- सिंह राशि के जातक आज ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान उठाने से बचें, खर्चा बढ़ने की संभावना है।

कन्या :- कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

तुला :- तुला राशि के जातक आज किसी को बिन मांगे सलाह न दें, परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातक अपने फाइनेंस से संबंधिक कागजातों को संभालकर रखें, महत्वपूर्ण कार्यों में परिजनों की राय अवश्य लें।

धनु :- धनु राशि के जातक समय रहते अपने कार्यों को पूरा कर लें, मित्रों की राय पर ध्यान दें।

मकर :- मकर राशि के जातकों के सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, किसी खास कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों के जीवन में उत्साह व ताजगी रहेगी, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

मीन :- मीन राशि के जातकों का आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा, मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है।

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...