Breaking News

आंदोलन कर रहे हजारों किसान गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से किसान आंदोलन करने पर उतारू हो गए हैं। सोमवार को कोल्हापुर में हजारों किसानों ने धरना प्रदर्शन कर पुलिस को खूब छकाया ,बाद में पुलिस नई स्थिति को कंट्रोल करने के लिए किसानों को गिरफ्तार कर लिया। यहां स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। सोमवार को अहमदनगर, परभणी, आकोला, नासिक, अमरावती आदि जिलों में भी किसानों का चक्का जाम आंदोलन जारी है।

 

राज्य सरकार की ओर से घोषित की गई कर्ज माफी किसानों की दिशा-निर्देश समिति को मान्य नहीं है। इसलिए किसानों की दिशा-निर्देश समिति ने 14 अगस्त को राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इसके तहत सोमवार को कोल्हापुर में किसानों के आंदोलन से महामार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थानीय पुलिस के बार-बार चेतावनी देने पर भी आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन जारी रखा था। इससे यहां पुलिस ने सैकड़ों आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। सांसदा राजू शेट्टी ने कहा कि 15 अगस्त के उपलक्ष्य में किसी भी जिले में पालकमंत्री को ध्वजारोहण नहीं करने देंगे। हर जिले में पालकमंत्रियों की जगह किसान झंडा फहराने वाले हैं। इस बीच आंदोलन कर रहे किसानों ने राज्य सरकार से एकमुश्त कर्ज माफी किए जाने की मांग की है।

Loading...

Check Also

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने श्रीनगर-संगलदान सेक्शन का निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने हाल ही में ...