छिबरामऊ, कन्नौज। विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार व किसानों की निम्न समस्याओं को लेकर भाकियू का धरना प्रदर्शन चल रहा था। तीसरे दिन धरना स्थल पहुंचे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने विभागीय नियमानुसार समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन देते हुए भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन समाप्त करा दिया।
लिखित आश्वासन में अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया है कि भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने किसानों को हो रही समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया था। उपरोक्त संदर्भित पत्र में उल्लिखित समस्याओं का विभागीय नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया।
उसके अलावा भविष्य भाकियू द्वारा किसानों की जो भी समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया जाएगा। उनका विभागीय नियमानुसार तत्समय निस्तारण कराया जायेगा। लिखित आश्वासन पाते ही भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारियों व किसानों के चेहरे खिल उठे और तीसरे दिन धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat