Breaking News

Google Duo मोबाइल ऐप को ग्रुप वीडियो कॉल के लिए मिला इनवाइट लिंक फीचर

Google Duo को आखिरकार Zoom जैसा इनवाइट लिंक फीचर मिल गया है, जिसकी जानकारी पिछले महीने दी गई थी। इस फीचर के जरिए गूगल डुओ यूज़र केवल एक लिंक भेजकर अन्य सदस्य को वीडियो कॉल का हिस्सा बना सकते हैं, बिल्कुल Zoom और Google Meet की तरह।

इस फीचर को सर्वर-साइड अपडेट के जरिए ज़ारी किया गया है, जो कि फिलहाल केवल मोबाइल ऐप में ही काम करता है। वेब यूज़र को इसके लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। इनवाइट लिंक फीचर न केवल ग्रुप कॉल में अन्य सदस्यों को जोड़ने का काम करता है, बल्कि यह बेहद ही मोबाइल-फ्रेंडली ऐप को उस समय बेहद ही लुभावना बनाता है, जब वीडियो कॉलिंग पर निर्भरता बढ़ी है।

इस इनवाइट लिंक फीचर की घोषणा गूगल द्वारा मई में की गई थी। अब इस फीचर को मोबाइल ऐप के लिए ज़ारी कर दिया गया है और जल्द ही इसे वेब क्लाइंट के लिए भी पेश किया जा सकता है। यह गूगल का ग्रुप वीडियो कॉलिंग सुविधा को आसान बनाने का एक तरीका है, जिसमें यूज़र्स लिंक साझा कर दूसरों को भी इस ग्रुप वीडियो कॉल का हिस्सा बना सकते हैं।

इस फीचर की जानकारी सबसे पहले Android Police द्वारा दी गई थी और Gadgets 360 द्वारा स्वतंत्र रूप से इसकी जांच भी की गई है।

लिंक पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने गूगल डुओ ऐप पर ग्रुप बनाना होगा, इसके बाद आपको ऊपरी बायीं ओर लिंक दिखेगा। इस लिंक को आप उन लोगों के साथ साझा कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी वीडियो कॉल का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

इसके अलावा, अगर ग्रुप पहले से बना हुआ है, तो आपको ऊपरी ओर पर स्थित ‘Share’ आइकन पर क्लिक करके यह लिंक प्राप्त हो जाएगा। अगर कॉल चल रही है, तो आपको तीन डॉक में ‘Share’ का ऑप्शन मिल जाएगा।

गौरतलब है कि इनवाइट लिंक फीचर फिलहाल केवल एंड्रॉयड और आईओएस में ही काम करता है। हालांकि, 9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार Chromebook यूज़र भी इस लिंक इनवाइट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको बता दें, पिछले महीने गूगल ने कहा था कि गूगल डुओ के ग्रुप वीडियो कॉल में सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 32 किया जाएगा, जो कि फिलहाल केवल 12 संख्या तक ही सीमित है।

Loading...

Check Also

भारत के पहले साइबर प्रधानमंत्री थे अटल बिहारी वाजपेयी

मनीष खेमका : चुनाव प्रचार में आज फ़ेसबुक-ट्विटर जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल आम बात ...