Breaking News

74वां स्वतंत्रता दिवस: भारत को आधुनिकता की तरफ, तेज गति से ले जाने के लिए, देश को एक नई दिशा देने की जरूरत -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अशाेेेक यादव, लखनऊ। देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर 7वीं बार तिरंगा फहराया।  

इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत को आधुनिकता की तरफ, तेज गति से ले जाने के लिए, देश के को एक नई दिशा देने की जरूरत है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-

  • देश को बढ़ने के लिए Innovation की आवश्यकता है।
  • कोरोना वैक्सीन पर पीएम मोदी बोले भारत के वैज्ञानिक तीन-तीन वैक्सीन बनाने के काम में जुटे हैं। उसे हर भारतीय तक पहुंचाने का खाका तैयार किया जा चुका है।
  • स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की घोषणा की है। इसके तहत सभी भारतीय को एक आईडी दी जीएगी।
  • यह भी पहली बार हुआ है जब अपने घर के लिए होम लोन की EMI पर भुगतान अवधि के दौरान 6 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। अभी पिछले वर्ष ही हजारों अधूरे घरों को पूरा करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपए के फंड की स्थापना हुई है
  • पीएम मोदी ने कहा- कि देश की प्रगति में नई शिक्षा नीति का अहम रोल है।
  • तीन दशक बाद नई शिक्षा नीति देने में कामयाब रहे। 
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इनोवेशन पर जोर देना बहुत जरूरी है।
  • तंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति से नई ऊर्जा नया विश्वास दे रहे हैं।
  • डेढ़ लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंच चुका है
  •  यह भी पहली बार हुआ है जब अपने घर के लिए होम लोन की EMI पर भुगतान अवधि के दौरान 6 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। अभी पिछले वर्ष ही हजारों अधूरे घरों को पूरा करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपए के फंड की स्थापना हुई है।
  • तंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गांवों की भी डिजिटल इंडिया में भागीदारी अनिवार्य बन गई है
  • हमने तय किया है सभी 6 लाख से ज्यादा गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया जाएगा
  • हमने तय किया है 1 हजार दिन के अंदर अंदर 6 लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर का काम पूरा किया जाएगा।
  • साइबर स्पेस पर हमारी निर्भरता लगातार बढ़ती रहेगी।
  • साइबर स्पेस से खतरे भी जुड़े हुए हैं, भारत इसमें बहुत सचेत और सतर्क है। 
  • इन खतरों का सामना करने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं
  • नई साइबर नीति का एक खाका सामने बहुत जल्द आएगा 
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसानों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए कुछ दिन पहले ही एक लाख करोड़ रुपए का ‘एग्रीकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंड’ बनाया गया है।
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसानों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए कुछ दिन पहले ही एक लाख करोड़ रुपए का ‘एग्रीकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंड’ बनाया गया है।
  • नल से शुद्ध जल हमारे देशवासियों को मिलना चाहिए 
  • इसे लेकर जल जीवन मिशन शुरुआत की है 
  • प्रति दिन एक लाख से ज्यादा घरों में पाइप से जल पहुंचा रहे हैं 
  • जंगलों, दूर दराज आदिवासी इलाकों में जल पहुंचाने का काम किया है 
  • स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मध्यम वर्ग से निकले प्रोफेशनल्स भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी डंका बजा रहे हैं। मध्यम वर्ग को अवसर चाहिए, मध्यम वर्ग को सरकारी दखलअंदाजी से मुक्ति चाहिए।
  • हमारे यहां कहा गया है- सामर्थ्य्मूलं स्वातन्त्र्यं, श्रममूलं च वैभवम्।। किसी समाज, किसी भी राष्ट्र की आज़ादी का स्रोत उसका सामर्थ्य होता है, और उसके वैभव का, उन्नति प्रगति का स्रोत उसकी श्रम शक्ति होती है।
  • अलग से फंड बनाकर उनके घरों का सपना पूरा किया।
  • को-ऑपरेटिव बैंक को RBI से जोड़कर उनके पैसों को सुरक्षित किया है – 80 करोड़ लोगों को अनाज दिया गया 

74वीं बार पीएम मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे

  • सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी 
  • इस शक्ति को, इन रिफॉर्म्स और उससे निकले परिणामों को देख रही है। बीते वर्ष, भारत में FDI ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत में FDI में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह विश्वास ऐसे ही नहीं आता है: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी
  • वन नेशन- वन टैक्स, Insolvency और Bankruptcy Code, बैंकों का Merger, आज देश की सच्चाई है: पीएम मोदी
  • आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। हमें Make in India के साथ-साथ Make for World के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है: पीएम मोदी
  • आज दुनिया इंटर-कनेक्टेड है। इसलिए समय की मांग है कि विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान बढ़ाना चाहिए, इसके लिए भारत को आत्मनिर्भर बनना ही है। जब हमारा अपना सामर्थ्य होगा तो हम दुनिया का कल्याण भी कर पाएंगे: प्रधानमंत्री
  • आज देश अनेक नए कदम उठा रहा है, इसलिए आप देखिए स्पेस सेक्टर को खुला कर दिया, देश के युवाओं को अवसर मिल रहा है। हमने कृषि क्षेत्र को बंधनों से मुक्त कर दिया। हमने आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास किया है: पीएम मोदी
  • आखिर कब तक हमारे ही देश से गया कच्चा माल, सामान बनकर भारत में लौटता रहेगा। इसलिए हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा। भारत के किसान सिर्फ देश के लोगों का पेट नहीं भरते, बल्कि दुनिया में जहां लोगों को जरूरत होती है, वहां के लोगों का भी पेट भरते हैं: पीएम मोदी
  • मुझे विश्वास है कि भारत आत्मनिर्भर के सपने को चरितार्थ करके रहेगा। मुझे देश की प्रतिभा, सामर्थ्य, युवाओं, मातृ-शक्तियों पर भरोसा है। मेरा हिंदुस्तान की सोच-अप्रोच पर भरोसा है। इतिहास गवाह है कि भारत एक बार ठान लेता है तो, भारत उसे करके रहता है
  • हमें हमारे देश के कौशल्य और क्रिएटिविटी को बढ़ाना है। जब मैं आत्मनिर्भर भारत की बात करता हूं तो अनेक आशंकाएं जताई जाती हैं।
  • मैं मानता हूं कि आत्मनिर्भर भारत के सामने कई चुनौतियां हैं।
  • लेकिन इसके समाधान का सामर्थ्य भी हमारे देशवासी ही देते है।
  • हमारे देश के उद्योग जगत के लोगों ने इसका बीड़ा उठा लिया 
  • पीएम ने कहा कि सिर्फ कुछ महीना पहले तक N-95 मास्क, PPE किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे। आज इन सभी में भारत, न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है।
  • आज भारत की मानसिकता होनी चाहिए वोकल फॉर लोकल।
  • हम अपनी चीजों का गौरवगान नहीं करेंगे तो उसको अच्छा बनने का मौका नहीं मिलेगा – जब हमारी जड़ें मजबूत होंगी, तब हम दुनिया का कल्याण कर सकते हैं। 
  • मुझे पूरा विश्वास है कि भारत इस सपने को जरूर पूरा करेगा। मुझे हमारे देशवासियों की क्षमताओं पर, उनकी काबिलियत पर और उनके आत्मविश्वास पर पूरा भरोसा है। अगर हम एक बार तय कर लें तो लक्ष्य पूरा होने तक हम रुकते नहीं हैं।
  • भारत को आत्मनिर्भर बनने के सपने को चरितार्थ करना होगा। मुझे देश के युवाओं और महिलाओं पर पूरा है विश्वास है: पीएम मोदी
  • हमारे देश में अथाह प्राकृतिक संसाधन है
  • हमारी मानव संपदा में मूल्य वृद्धि करने का वक्त है
  • कब तक दुनिया में कच्चा माल भेजते रहेंगे। एक समय था, जब हमारी कृषि व्यवस्था बहुत पिछड़ी हुई थी। तब सबसे बड़ी चिंता थी कि देशवासियों का पेट कैसे भरे। आज जब हम सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं
  • कच्चा माल दुनिया में भेजना और फिनिश्ड गुड्स देश में लाना कबतक चलता रहेगा
  • भारत को आत्मनिर्भर बनने के सपने को चरितार्थ करना होगा। मुझे देश के युवाओं और महिलाओं पर पूरा है विश्वास है। आत्म निर्भर भारत का सपना संकल्प में परिवर्तित होते देख रहे हैं। आत्म निर्भर भारत देश के लोगों के दिलो दिमाग में छाया हुआ है। इस सपने को पूरा करने का समय आ गया है।
  • पीएम मोदी ने कहा आत्म निर्भर भारत अब एक मंत्र बन गया है
  • विश्व में हमें योगदान करना होगी 
  • कृषि क्षेत्र में हम पहले बाहर से गेहूं मंगाकर पेट भरते थे
  • आज हमारे देश के किसान भारत के लोगों का ही पेट नहीं भरते बल्कि दुनिया में लोगों का पेट भर रहे हैं
  • जब स्पेस सेक्टर में ताकतवर बनता है तो पड़ोसियों को जरूर फायदा होता है
  • आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग, बलिदान और मां भारती को आज़ाद कराने के लिए समर्पण है। आज ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों का, आज़ादी के वीरों का, वीर शहीदों का नमन करने का ये पर्व है: PM मोदी
  • कोरोना के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, अनेको लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं
  • कोरोना को देखते हुए इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह पर खास सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Loading...

Check Also

मोदी सरकार देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है, सावधान रहें – रामगोविंद चौधरी

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष उत्तरप्रदेश रामगोविंद चौधरी ...