Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर से मिल रहीं बधाइयां, जानिए किस देश ने क्या कहा?

नई दिल्ली। आजादी के 75 सालों का जश्न मना रहे भारत को दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। हालांकि, बधाइयों का दौर केवल धरती ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष तक भी जारी है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई है। इस बात की जानकारी अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने दी है। इसके अलावा कई देशों के प्रमुखों की तरफ से भी भारत को शुभकामनाएं भेजी गई हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका को एक अधिक समावेशी और मजबूत राष्ट्र बनाया है और आने वाले वर्षों में वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा को सम्मान देने के लिए भारत के लोगों में शामिल हुआ है। साथ ही कहा कि अमेरिका भारत के लोगों के साथ महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के दिखाए मार्ग पर चल रहा है।

एंटनी ब्लिंकेन ने भारत के लोगों को दी शुभकामनाएं
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी 76वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं और 75 साल के राजनयिक संबंधों को “सार्थक” बताया। साथ ही कहा कि हमारी रणनीतिक साझेदारी जलवायु से लेकर व्यापार तक जीवंत है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि, दो महान लोकतंत्रों के रूप में हमारी साझेदारी हमारे लोगों की सुरक्षा और समृद्धि और वैश्विक भलाई में योगदान देना जारी रखेगी।

क्या बोले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को भारत के लोगों को स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंधों की मजबूती पर अहम बात कही। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को आजादी के 75 साल की बधाई. हाल ही में गुजरात और नई दिल्ली की यात्रा के दौरान मैंने दोनों देशों के बीच फलते-फूलते संबंधों को देखा। मैं अगले 75 वर्षों में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती से देखने के लिए उत्सुक हूं।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भेजा संदेश
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उसकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे समाज, हमारी संस्कृति, हमारे देश और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों के लिए सभी ऑस्ट्रेलियाई, भारत की सफलताओं और इस महान देश और इसके लोगों को परिभाषित करने वाली कई उपलब्धियों की सराहना करते हैं. हम अपने भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के योगदान के लिए भी धन्यवाद देते हैं।

नेपाल के पीएम बोले दोस्ती गहरी होगी
नेपाल के प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने लिखा भारत की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं। आने वाले दिनों में सहयोग और दोस्ती की भावना और गहरी होगी।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भेजा संदेश
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उसकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे समाज, हमारी संस्कृति, हमारे देश और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों के लिए सभी ऑस्ट्रेलियाई, भारत की सफलताओं और इस महान देश और इसके लोगों को परिभाषित करने वाली कई उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हम अपने भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के योगदान के लिए भी धन्यवाद देते हैं।

Loading...

Check Also

एमओबीसी-246 के सफ़ल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर में परेड आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-246 के सफल समापन पर ...