Breaking News

सवा करोड़ टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य बन गया है।

यहां अब तक सवा करोड़ से ज्यादा कोविड टेस्ट किये जा चुके हैं। 

पिछले चौबीस घंटे में यूपी में 1 लाख 54 हजार 163 टेस्ट किए गए।

प्रदेश में टेस्टिंग की कुल संख्या अब एक करोड़ 25 लाख 09 हजार 210  हो गई है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 3239 लोग कोविड से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 4 लाख 4 हजार 545 है।

रिकवरी रेट लगभग 90.42% है। सक्रिय मामले 36 हजार 295 हैं। 

17 सितंबर को उत्तर प्रदेश में 68 हजार 235 एक्टिव केस थे, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

उस दिन लगातार इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।

प्रदेश में 30 सितम्बर को कुल टेस्टिंग में एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

पिछले 15 दिनों में 25 लाख और टेस्ट किए गए।

बीते दिन प्रदेश में एक दिन में कुल 1,54,163 सैम्पल की जांच की गई। 

एक्टिव केसों में पिछले 4 सप्ताह में 47 प्रतिशत की कमी आई है।

होम आइसोलेशन में 16,995 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,48,045 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त कर 2,31,050 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है।  जिले स्तर पर कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा देखें तो इस मामले में अब तक शीर्ष पर रहने वाला लखनऊ आज भी शीर्ष पर है लेकिन उसके बराबर में वाराणसी एवं कानपुर नगर भी आ गया है।

#HathDhonaRokeCorona अभियान का योगी ने किया शुभारम्भ

गुरूवार को इन दोनों जिलों में 03 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

इसी प्रकार सेआगरा, महाराजगंज तथा गाजीपुर में 2 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो गई।

वहीं, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतम बुद्ध नगर,मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बाराबंकी, शाहजहांपुर, इटावा, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, बहराइच, रायबरेली, जालौन, औरैय्या, संभल एवं भदोही में 01-01 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।   

गुरवार को 10 बड़े संक्रमित जिले
लखनऊ-        288
गाजियाबाद-    167
प्रयागराज-        156
वाराणसी-        155
गौतमबुद्धनगर-  140
मेरठ-        126    
मुरादाबाद-        121
गोरखपुर-        111    
कानपुर नगर-    89         
बरेली-        65 

वहीं, कोरोना वायरस के सक्रिय मामले देश में कुल पॉजिटिव मामलों के 11.12% यानी 8 लाख 12 हजार 390 हैं।

देश में सक्रिय मामले एक हफ्ते से 9 लाख से कम हैं। 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से हुई कुल रिकवरी 63 लाख 83 हजार 441 है।

अब भारत का राष्ट्रीय रिकवरी रेट बढ़कर 87.36% हो गया है।

Loading...

Check Also

एमओबीसी-246 के सफ़ल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर में परेड आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-246 के सफल समापन पर ...