Breaking News

वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन से 90 लोगों की मौत, 34 लापता

वियतनाम में पिछले 2 हफ्ते से हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से 90 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग लापता हो गए। यह जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण के लिए केंद्रीय संचालन समिति ने एक बयान में कहा कि सबसे ज्यादा मौतें क्वांग ट्राई, थुआ थिएन ह्यू और क्वांग नेम प्रांतों में हुई हैं।

सोमवार सुबह 6 बजे तक हा तिन्ह, क्वांग बिन्ह, क्वांग ट्राई और थुआ थिन ह्यू इलाकों के 1,21,280 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा चुका था। समिति ने कहा है कि करीब 1,21,700 घर अभी भी बाढ़ प्रभावित है। 6 अक्टूबर से अब तक 5,31,800 मवेशी और मुर्गे मारे गए हैं या बह गए हैं।

समिति ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्ग और स्थानीय सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वियतनाम न्यूज एजेंसी ने बताया कि मध्य नघे एन और हा तिन्ह प्रांतों के स्कूलों ने सोमवार से छात्रों को घर पर रहने के लिए कहा है।

बुधवार तक भी केंद्रीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं, कुछ क्षेत्रों में तो 600 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना है। रविवार को यहां लेवल-फोर अलर्ट जारी कर दिया गया है, जो चेतावनी का दूसरा सबसे बड़ा स्तर है।

Loading...

Check Also

“कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जेनिफर लोपेज और नाओमी कैंपबेल के साथ सितारों से सजे कार्यक्रम की शान बढ़ाई”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दुबई : ग्लैमर के चकाचौंध प्रदर्शन में, दुबई में सितारों से ...