Breaking News

विकास दुबे और उसके साथियों के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज

अशाेक यादव, लखनऊ। पुलिस ने दो महीने पहले उत्तरप्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर दिया था।

ईडी ने मंगलवार को कहा कि उसने विकास और उसके कई साथियों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है।

हमने दुबे और गैंग के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है।

ईडी दुबे और उसके गैंग की संपत्ति की पहचान करेगा और इसे पीएमएलए के तहत जब्त करेगा।

 एजेंसी ने यूपी पुलिस से इस केस को धनशोधन के एंगल से जांच करने के लिए अपने अधीन लिया है।

दुबे को पुलिस ने 10 जुलाई को मार गिराया था।

इससे सात दिन पहले दुबे और उसके गुर्गो ने कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...