Breaking News

लखनऊ: महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरी AAP, पुलिस से हुई जमकर नोंकझोक

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर पदयात्रा कर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जमकर कर प्रदर्शन किया। इसी के तहत आज राजधानी के गोमती नगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इस बीच आप कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। बाद में पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। दरअसल, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व 15 लाख करोड़ के घोटाले का केंद्र सरकार से जवाब मांगने के लिए आज पदयात्रा पर निकले थे।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा था कि देश के खजाने पर 15 लाख करोड़ रूपये की चोट पहुंचायी गई है, उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में जो लूट की गयी है। उसकी वजह से देश का खजाना खाली हो गया है और बेरोजगारी व मंहगाई में बेहताहाश वृद्धि हुई है।

Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...