Breaking News

राजकुमार राव ने एक साथ साइन की 3 नई फिल्में, 2021 में बड़े पर्दे पर होगा धमाल

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर राजकुमार राव ने तीन फिल्मों की डील साइन कर ली है। लगातार हिट फिल्म दे रहे राजकुमार ने दर्शकों के दिल में अलग जगह बना ली है। उन्होंने अपने काम से सभी को इंप्रेस किया है।

बताया जा रहा कि राजकुमार राव ने तीन फिल्मों की बड़ी डील साइन कर ली है। राजकुमार राव ने यह डील वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के साथ साइन की है। वह जल्द इन पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि एक फिल्म के राजकुमार 10 करोड़ के करीब ले सकते हैं। राजकुमार राव अगले वर्ष (2021) कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इस सूची में ‘बधाई दो’ तो सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

बधाई दो के लिए राजकुमार राव की तैयारी भी जोरों पर चल रही है। यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘बधाई हो’ की सीक्वल है।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...