Breaking News

यूपी पंचायत चुनाव : आप ने जारी की 400 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट

अशाेक यादव, लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में गोमती नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल पर लड़ेगी।

संजय सिंह ने कहा कि अगर ग्राम पंचायतों में अच्छा काम हो तो प्रदेश की सूरत बदल सकती है।

इस कारण पार्टी ने लगातार आठ महीने मेहनत कर प्रत्याशियों का चयन किया है।

इन उम्मीदवारों का प्रदर्शन यह भी तय करेगा कि अगर वे बेहतर हैं तो पार्टी उनको विधानसभा का उम्मीदवार बनाने पर भी विचार करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

सूची में 12 मौजूदा जिला पंचायत सदस्य सहित पिछले चुनाव में दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे 54 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। सूची में 17 ग्राम प्रधान, 12 व्यापारी, 10 अधिवक्ता, 10 पूर्व ग्राम प्रधान, आठ किसान नेता, पांच महिलाओं, एक मौजूदा ब्लॉक प्रमुख व एक क्रिकेटर सहित विधानसभा का चुनाव लड़ चुके चार नेताओं को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं के परिवार के दो लोगों को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

आगे और भी 2600 प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 

सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी एक साल से प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को बखूबी उठा रही है।

अब 3000 प्रचार वैन पूरे प्रदेश में घूमकर आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता के बीच बताएगी।

यूपी में भी दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा।

जिलापंचायत के फंड का समुचित उपयोग करके गांव की सड़कों, स्कूलों और अन्य विकास कार्यों को पार्टी जमीन पर उतारेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी पूरे दमखम से जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी।

Loading...

Check Also

संतोष डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने फाउंडर्स डे इवेंट का सफल आयोजन किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गाजियाबाद : संतोष डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने हाल ही में ...