Breaking News

यूपी की भाजपा सरकार अपराध रोक पाने में पूरी तरह विफल: अखिलेश यादव

अशाेेेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और कानपुर काण्ड के बाद यूपी सरकार को आड़े हाथ लिया है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर अपराधियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुए कहा, कि सरकार देश हो या प्रदेश अपराध को रोक पाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा, कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही अपराधियों के खिलाफ रही है। समाजवादी सरकार में कभी भी अपराधियों को प्रश्रय नहीं दिया गया। लेकिन भाजपा सराकर ने हमेशा अपराधियों को पनाह दी है।

इस सरकार ने ना केवल इनको पाला है, बल्कि अपराधों को रोकने में भी पूरी तरह विफल रहीं है। फर्जी एनकाउण्टर के प्रयोग से अपराधी तो डरे नहीं लेकिन निर्दोष अवश्य भयग्रस्त हो गये। सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा में ही है। आखिर भाजपा न्यायालयों पर भरोसा क्यों नहीं करती है।

अखिलेश यादव ने भाजपा सत्ता के मद में विधिक प्रक्रिया से बाहर जाकर पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है। वह अपराधों पर रोक नहीं लगा सकती।

जब तक भाजपा अपने बचाव में दूसरों को फंसाने की रणनीति पर काम करती रहेगी, तब तक न्याय व्यवस्था सुदृढ़ नही हो सकती। बदले की भावना से विपक्ष पर हमलावर होने से भाजपा को कुछ मिलने वाला नहीं क्योंकि झूठ के पैर नहीं होते हैं।

आगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, कि भाजपा समाज में नफरत फैलाना और समाज को बांट कर राजनीति करना चाहती है और कर भी रही है।जो कि यह लोकतंत्र की परम्पराओं के विरूद्ध है।

सरकार की यह जिम्मेदारी है, कि समाज में सभी के साथ बराबरी का व्यवहार होना चाहिए। जाति के आधार पर निर्णय करने से समाज में असंतोष व्याप्त होता है। इसलिए समाजवादी पार्टी सदैव सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है, जिससे किसी भी वर्ग के अधिकारों का हनन न हो। बराबरी का समाज बनने से भेदभाव मिटता है।

भाजपा ने जनता की कभी नही सोचा है। उसने केवल राजनीतिक ताकत चाहा है। भाजपा को बस सरकार की भूख है। जनता की भूख से उसका कुछ लेना देना नहीं है। जनता निराश है, या खुश इससे उसको कोई लेना देना नही है। भाजपा ने युवाओं की प्रगति का रास्ता रोका है। लोगों का भरोसा तोड़ा है। मुख्यमंत्री की ‘‘ठोको नीति‘‘ के कारण अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अपनी विफलता के बारे में चर्चा करना भाजपा नेतृत्व को रास नहीं आता है। प्रदेश में तीन वर्ष चार माह में जनता को भाजपा ने उलझा दिया है। गुमराह करने को ही भाजपा अपनी सफलता समझती है। यही अंतर है भाजपा और समाजवादी पार्टी में।

Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...