Breaking News

मिशन वृक्षारोपण-2020’ के साथ जुड़कर न केवल प्रकृति बल्कि अपने पर्यावरण के प्रति हम सब जागरूक होकर के इसके सरंक्षण के लिए अपना देंं योगदान

अशाेेेक यादव, लखनऊ। वन महोत्सव और भगवान वेदव्यास की जन्मतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका महत्व बताया। उन्होंने कहा भारत के ज्ञान की परंपरा के प्रतीक भगवान वेदव्यास की आज जन्म तिथि भी है।

‘व्यास पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा के रूप में विख्यात है। गुरु पूर्णिमा के साथ ही पूरे प्रदेश में 25 करोड़ वृक्षारोपण एक साथ आज की तिथि पर करने के लक्ष्य के साथ प्रारम्भ हुआ है।

‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ के साथ जुड़कर न केवल प्रकृति बल्कि अपने पर्यावरण के प्रति हम सब जागरूक होकर के इसके सरंक्षण के लिए अपना योगदान देंगे।

आज इस बात का गवाह भी उत्तर प्रदेश बन रहा है। अब तक पांच करोड़ तीस लाख से अधिक वृक्ष उत्तर प्रदेश में लग चुके हैं और इसमें निरंतर वृद्धि हो रही है।

यह शासन के प्रति आमजन के विश्वास को प्रदर्शित करता है। साथ ही साथ हम अपने पर्यावरण के प्रति भी कितने जागरूक हैं। इसका भी बेहतर उदाहरण आज का यह कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है।

Loading...

Check Also

योगी और राजनाथ असली क्षत्रिय नहीं- ठाकुर नितांत सिंह

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस के क्षत्रिय नेता ठाकुर नितांत सिंह ने राजपूत समाज द्वारा ...