Breaking News

भारत में सोमवार को कोविड-19 के लगभग 50 हजार नए मामले, अब तक की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि

अशाेेेक यादव, लखनऊ। भारत में सोमवार को कोविड-19 के लगभग 50 हजार नए मामले दर्ज हुए, जो कि अब तक की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटों में देश में 49,931 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 14,35,453 लाख से अधिक हो गई है। इसी दौरान देश में 708 नई मौतों के साथ कुल मृत्यु संख्या 32,771 हो गई।


इसके बाद तमिलनाडु (2,13,723), दिल्ली (1,30,606), कर्नाटक (96,141) और आंध्र प्रदेश (96,298) हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 1,075 मामले आए। यहां 11,904 सक्रिय मामले हैं और 1,14,875 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

वायरस के कारण 3,827 लोग मारे जा चुके हैं।अब तक 9,17,568 लोग ठीक हुए हैं, रिकवरी दर 63.92 प्रतिशत थी। वहीं सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,114 है।

संक्रमण के मामलों की संख्या में दुनिया के तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तीन दिन से भी कम में 1 लाख दर्ज हो रहे हैं। सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक दिन में 9,431 मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 3,75,799 और मृत्यू संख्या 13,656 हो गई है।

ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जिनमें 1 हजार से कम मामले दर्ज हुए, उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (324), दादरा और नगर हवेली (914), चंडीगढ़ (887), मिजोरम (361), मेघालय (702) और सिक्किम (545) हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोविड -19 मामलों की कुल संख्या 1.6 करोड़ है, और मृत्यु संख्या 6.47 लाख से अधिक हो गई है। 42,33,764 मामलों और 1,46,934 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...