Breaking News

‘बर्बर हत्या प्रदेश‘ में बदल गया है उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं हो सकती है क्योंकि इस सरकार ने दरिंदो के सामने सरेंडर कर रखा है। बेटी अलग, मां अलग, शहर-गांव अलग लेकिन बेटियों का अंजाम वही। सत्ताधीशों का दिल भले न पिघले, पोस्टमार्टम के बाद बाराबंकी की बेटी का शरीर देखकर डाक्टरों के भी होश उड़ गए। विचलित डाक्टरों ने कहा ऐसा मामला पहले नहीं देखा। जाहिर है उत्तर प्रदेश ‘बर्बर हत्या प्रदेश‘ में बदल गया है और खूनी खेल बेलगाम हो गया है।
     यह लिखते हुए अब कलम भी कांपती है कि रोज ही बच्चियां-युवतियां हैवानियत की शिकार हो रही हैं। भाजपा सरकार की पुलिस पर कोई कैसे भरोसा करे जबकि कन्नौज के सौरिख थाना में दारोगा ने छेड़छाड़ पीड़िता से कहा ‘आ जाओ, समय नहीं कटता है!‘ ऐसे में किसे न्याय मिल सकता है? बलात्कार और हत्याओं की फेहरिश्त ही दिल दहलाती है। मुरादाबाद में घर में घुसकर विदेशी से दुष्कर्म, कानपुर में कक्षा 7 की छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना हुई।     जालौन में नाबालिग से दरिंदगी की घटना तब हुई जब वह अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने जा रही थी। उसके साथ गैंगरेप हुआ। फर्रूखाबाद में फिरौती के लिए अपहरण कर बालिका की हत्या कर दी गई। बांदा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। झांसी में आधारकार्ड बनवाने गई छात्रा से बलात्कार किया गया। अलीगढ़ और गाजियाबाद में महिलाओं की हत्या हुई। भाजपा सरकार और उसकी पुलिस पर लोगों का भरोसा उठ रहा है इसलिए हाथरस काण्ड के पीड़ित अब यूपी में नहीं रहना चाहते हैं। वे अपने मुकदमें भी उत्तर प्रदेश से बाहर ले जाना चाहते हैं।     जब हालात इतने हृदयविदारक हों तब मुख्यमंत्री जी का नवरात्र के शक्ति पर्व से नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान चलाने की बात करने का औचित्य क्या है? रोमियो स्क्वाड तो जन्म से ही विवादित रहा, 1090 और यूपी डायल 100 जैसी व्यवस्थाओं को भी भाजपा सरकार ने इसलिए निष्प्रभावी बना दिया क्योंकि उनकी शुरूआत समाजवादी सरकार ने की थी। अब प्रत्येक जनपद में 100 रोल माडल चुने जाने की भी घोषणा है। अब तक जो मुख्यमंत्री जी और उनकी सरकार कानून व्यवस्था का एक कलपुर्जा नहीं दुरूस्त कर पाई वह आगे किसी को क्या सुरक्षा देगी। हर मोर्चे पर विफल, कलंकपूर्ण भाजपा सरकार को अब प्रदेश और जनता के हित में गद्दी छोड़ देनी चाहिए।                                                

Loading...

Check Also

कांग्रेसियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इटावा : कांग्रेस कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ...