Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, PM-रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक

अशाेक यादव, लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता 82 वर्षीय जसवंत सिंहका निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।’

कोविंद ने रविवार को ट्वीट करके कहा, ‘ वयोवृद्ध सैनिक, उत्कृष्ट सांसद, असाधारण नेता एवं बुद्धिजीवी श्री जसवंत सिंह का निधन दुखद है। उन्होंने कई कठिन भूमिकाओं का निर्वहन सहजता और समानता के साथ किया।’ उन्होंने कहा, ‘ उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। सीएम योगी ने जसवंत सिंह के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री जसवंत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें. ॐ शांति.

सेना के अस्पताल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का रविवार सुबह 6:55 पर निधन हो गया। उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था और मल्टीअर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस का इलाज किया जा रहा था। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी।

आपको बता दें कि दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने बयान जारी कर बताया, ‘पूर्व कैबिनेट मंत्री, मेजर (रिटायर्ड) जसवंत सिंह का रविवार सुबह 6.55 बजे निधन हो गया। वह 25 जून को यहां भर्ती हुए थे। उनके कई अंग ठीक तरह से काम नहीं कर रहे थे। इसके अलावा सेप्सिस का भी उपचार चल रहा था। रविवार सुबह हृदय घात से उनका निधन हो गया। उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

7 अगस्त 2014 को जसवंत सिंह बाथरूम में गिर गए थे और उस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली में सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वह कोमा की स्थिति में थे।

Loading...

Check Also

मोदी सरकार देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है, सावधान रहें – रामगोविंद चौधरी

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष उत्तरप्रदेश रामगोविंद चौधरी ...