Breaking News

पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दो पुलिसकर्मी घायल और महिला दरोगा की मौत

हल्द्वानी : कुछ दिन पहले नैनीताल के वीर भट्टी में पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण अस्पताल में भर्ती घायल दरोगा माया बिष्ट की भी शुक्रवार को मौत हो गई। इस हादसे में पहले ही दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही पूर्व मंडी सभापति सुमित हृदेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री मतीन सिद्धकी, विधायक नवीन दुमका, डीआईजी जगतराम जोशी व पुलिस के अन्य अधिकारी मोर्चरी पहुंचे। दरोगा की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि 22 अक्टूबर को नैनीताल में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की वीआईपी ड्यूटी पर गई पुलिस विभाग की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में बोलेरो सवार काठगोदाम थानाध्यक्ष, महिला दरोगा माया बिष्ट और चालक सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं सिपाही ललित मोहन पुत्र मनीराम और नंदन सिंह बिष्ट पुत्र बिशन सिंह बिष्ट की उसी वक्त मौत हो गई थी। घायल दरोगा माया बिष्ट का तभी से अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन उन्होंने शुक्रवार देर रात को दम तोड़ा दिया। इस हादसे में पहले ही दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही पूर्व मंडी सभापति सुमित हृदेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री मतीन सिद्धकी, विधायक नवीन दुमका, डीआईजी जगतराम जोशी व पुलिस के अन्य अधिकारी मोर्चरी पहुंचे। दरोगा की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Loading...

Check Also

देश में 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव – 2024, मतगणना 4 जून को होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव – ...