Breaking News

नासा ने शेयर किया सोलर फ्लेयर्स का अद्भुत नजारा, सूर्य की सतह से निकलती दिखी तेज रोशनी

न्यूयॉर्क। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने सूरज के सतह से निकलते का अद्भुत नजारा शेयर किया है। इसमें सूर्य की सतह से एक तेज रोशनी निकलती दिखाई दे रही है। इसके अलावा भी सूर्य के सतह पर कई दूसरे सोलर फ्लेयर्स बनते नजर आए। इस विस्फोट से निकले अरबों कण 1600000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंतरिक्ष में गायब हो गए। नासा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

नासा ने बताया कि आज सुबह सूर्य ने मध्यम स्तर के सोलर फ्लेयर्स को उत्सर्जित किया। हमारी सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी (एसडीओ) ने इस घटना को लगभग 1:01 सुबह (06:01 UTC) रिकॉर्ड किया। नासा की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी सूर्य की सतह पर हुई हलचल को रिकॉर्ड करती है।

सोलर फ्लेयर्स ऊर्जा के शक्तिशाली विस्फोट हैं। सोलर एक्टिविटी के चार मुख्य घटकों में सोलर फ्लेयर्स, कोरोनल मास इजेक्शन, हाई-स्पीड सोलर विंड और सोलर एनर्जी पार्टिकल्स शामिल हैं। इन्हीं के कारण पृथ्वी पर सोलर तूफान आते रहते हैं। नासा के अनुसार, सोलर फ्लेयर्स धरती पर तभी प्रभाव डालती हैं, जब वे सूरज के उस तरफ होती हैं, जिधर हमारी पृथ्वी होती है। इसी तरह, कोरोनल मास इजेक्शन में भी सूर्य से निकले प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के विशाल बादल पृथ्वी पर तभी प्रभाव डालेंगे जब उनकी दिशा हमारी धरती की तरफ हो।

सोलर मेक्सिमम में तेजी से बदलेंगे अंतरिक्ष के हालात नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर (एसडब्ल्यूपीसी) के एक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर बिल मुर्तघ ने बताया कि पिछले कई वर्षों में हमने सूरज में काफी कम हलचल देखी है। ऐसा अधिकतर सोलर मिनिमम के दौरान ही होता है। लेकिन, अब हम सोलर मैक्सिमम की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

यह साल 2025 में सबसे अधिक तेज होगा। सोलर फ्लेयर्स कम खतरनाक नहीं सूरज की सतह से पैदा हुए सोलर फ्लेयर्स भी कम खतरनाक नहीं होते हैं। सोलर फ्लेयर्स के कारण धरती का बाहरी वायुमंडल गरमा सकता है जिसका सीधा असर सैटलाइट्स पर हो सकता है। इससे जीपीएस नैविगेशन, मोबाइल फोन सिग्नल और सैटलाइट टीवी में रुकावट पैदा हो सकती है। पावर लाइन्स में करंट तेज हो सकता है जिससे ट्रांसफॉर्मर भी उड़ सकते हैं। हालांकि, आमतौर पर ऐसा कम ही होता है क्योंकि धरती का चुंबकीय क्षेत्र इसके खिलाफ सुरक्षा कवच का काम करता है।

Loading...

Check Also

कल रात मैंने एक सपना देखा…मैं बना कांग्रेस अध्यक्ष : अतुल मलिकराम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : पिछले कई दिनों से समाचार चैनलों, सोशल मीडिया और सुबह ...