Breaking News

दुबई पुलिस करेगी उड़ने वाली बाइक इस्तेमाल, कीमत और खासियतें कर देगी हैरान

दुबईः दुबई पुलिस अब उड़ने वाली बाइक इस्तेमाल करने की तैयारी में है। इसके लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। इस  होवरबाइक Hoversurf S3 को इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) कहा जाता है । ग्राउंड के ऊपर उड़ सकने वाली इस बाइक की कामत जान कर हैरान रह जाएंगे। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई पुलिस ने दो क्रू को यह बाइक चलाने की ट्रेनिंग दे रही है। इस बाइक को लेकर सोशल मीडिया पर अभा से चर्चा तेज हो गई है। इस बाइक  को ऐसी जगह यूज किया जाएगा जहां पुलिस के लिए पहुंचना मुश्किल होता है। फिलहाल एक ही होवराइबक है और इसे 2020 तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है। Hoversurf कंपनी का दावा है कि अगर दुबई पुलिस इसे ऑर्डर करेगी तो 40 होवरबाइक तैयार की जा सकती हैं।

इस होवरबाइक की कीमत 150,000 डॉलर (लगभग 1.8 करोड़ रुपए) रखी गई है।  इसे कार्बन फाइबर से बनाया गया है और इसका वजन 253 किलोग्राम है।वर्टिकली टेक ऑफ के लिए इसमें इसमें 4 रोटर्स लगाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह ग्राउंड से 16 फुट तक उड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि यह होवरबाइक 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। हालांकि यह एक पायलट के साथ सिर्फ 10-25 मिनट तक ही हवा में रह सकती है। इस होवरबाइक में एक दूसरा ड्रोन ऑप्शन भी है जिसे एनेबल करके इसे बिना पायलट के भी उड़ाया जा सकता है। बिना पायलट के यह 40 मिनट तक लगातार उड़ सकती है। दुबई पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल ब्रिगेडियर खालिद नसीर ने कहा है कि eVTOL को मुश्किल जगहों पर सबसे पहले पहुंचने के लिए यूज किया जाएगा और इसे 2020 से यूज में लाया जाएगा।

Loading...

Check Also

फ्रैंकलिन टेम्पलटन के एपॅक इन्वेस्टर फोरम 2023 की मुख्य विशेषताएं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने हाल ही में अपने प्रमुख एपॅक इन्वेस्टर ...