Breaking News

चाइनीज जायंट सैलामैंडर दुर्लभ जीव का मांस है 1 लाख रु. किलो, बढ़ती डिमांड के कारण विलुप्त होने को है ये जीव

अशाेेेक यादव, लखनऊ। चीन ने दुनिया को न सिर्फ महामारियां दी हैं बल्कि चीन के जीव-जंतुओं को खाने की आदत ने कई जंतुओं को उनके विलुप्त होने के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।

चीन ने एक ऐसे ही जीवित जीवाश्म कहे जाने वाले जीव को दुनिया से गायब हो जाने वाले जीवों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

इस जीव को चाइनीज जायंट सैलामैंडर के नाम से जाना जाता है। ये एक अनोखा और बेहद कम पाया जाने वाला दुर्लभ जीव है। ये चीन के अलावा उत्तरी अमेरिका और जापान में भी पाया जाता है। लेकिन इस प्रजाति का सबसे बड़ा सैलामैंडर चीन में होता है।

इसका इतिहास 17 करोड़ साल पुराना है और ऐसा मानना है कि ये डायनासोर की प्रजाति का विकसित रूप हैं। बताया जाता है कि चीन में सबसे पहले 1970 में इस सैलामैंडर को खाना शुरू किया गया। यह चीनी लोगों को इतना पसंद आया कि ये तेजी से गायब खरीदी-बेचीं जाने लगी।

डिमांड के साथ ही इसकी खपत बढ़ने लगी और इसका दाम बढ़कर 1 लाख के करीब हो गया। हालात ऐसे भी हुए कि इस एक जायंट सैलामैंडर का दो किलो मांस 1500 डॉलर यानी 1.13 लाख रुपए का मिलने लगा।

वहीँ, अब इसकी प्रजाति जब लगभग खत्म हो चुकी है तब चीन में इसके फार्म हाउस खोले गये हैं, जहां इसका उत्पादन किया जा रहा है। ये चीनी सैलामैंडर एकलौता ऐसा जीव है जो उभयचर होते हुए भी अपनी पूरी जिदंगी पानी के अंदर बिताता है। जबकि, इसके गिल्स नहीं होते।

इसकी विशेषताओं के बारे में बात करें तो चीनी जायंट सैलामैंडर करीब 5. 90 फीट तक यानी एक इंसान के बराबर लंबा हो सकता है। जबकि अमेरिका में पाया जाने वाला सैलामैंडर 28 इंच का होता है और जापान का सैलामैंडर चीन से थोड़ा छोटा होता है।

चीनी लोग इस सैलामैंडर को सिर्फ खाते ही नहीं है बल्कि वो इसे दवाओं में भी इस्तेमाल करते हैं। खास कर पहाड़ों की नदियों में पाए जाने वाले इन जीवों की पुरानी आयुर्वेदिक दवाएं बनाई जाती हैं। इसक तेल भी निकाला जाता है।

Loading...

Check Also

सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर एजुकेट गर्ल्स ने जारी किया बॉन्ड इश्यू

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा के लिए ...