Breaking News

गाय ने दिया तीन मुंह वाले विचित्र बछड़े को जन्म, देखने को उमड़ी भीड़

अशाेक यादव, लखनऊ। किशनगंज जिले पोठिया प्रखंड क्षेत्र के भोटाथाना पंचायत के खानकी निवासी मो. इसमाइल के गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े के तीन मुंह हैं।

जन्म के बाद इस विचित्र बछड़े का पता चलते ही आस-पास के गांव के लोग उसे देखने आए, कुछ उसकी पूजा करने लगे तो कोई इसे कुदरत का करिश्मा मान रहा है।

पूरे इलाके में इस विचित्र बछड़े का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक बछड़े का तीन मुंह दिख रहा है। एक मुंह ऊपर तथा दो मुंह नीचे है। बछड़े का सिर काफी बड़ा है।

पशुपालक मो. इसमाइल ने बताया कि गाय ने शनिवार अहले सुबह बछड़ा को जन्म दिया। बछड़ा का मुंह ऊपर होने के कारण वह गाय का दूध भी नहीं पी रहा है।

पशु चिकित्सकों के मुताबिक इस कुछ जेनेटिक कारणों की वजह से एेसे बछड़े का जन्म होता है, एेसे बछड़े के बचने की ज्यादा उम्मीद नहीं होती।

Loading...

Check Also

सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर एजुकेट गर्ल्स ने जारी किया बॉन्ड इश्यू

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा के लिए ...